facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब दिल्ली-मुंबई नहीं, छोटे शहरों पर BMW की नजर! MINI को लेकर बड़ा दांव

Advertisement

स्थानीय उत्पादन, छोटे शहरों में विस्तार और 10 नए मॉडलों की लॉन्चिंग के दम पर BMW Group India 2026 के अंत तक MINI ब्रांड की बिक्री को दोगुना करने की तैयारी कर रही है

Last Updated- June 10, 2026 | 8:00 AM IST
BMW

मजबूत मांग पर सवार लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया अपने मिनी ब्रांड पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी का इरादा स्थानीयकरण और मझोले बाजारों में विस्तार के जरिये 2026 के आखिर तक अपनी बिक्री को दोगुना करने का है।

मिनी ने 2025 में 730 वाहन बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी मिनी कंट्रीमैन के पेट्रोल-डीजल इंजन (आईसीई) वाले वर्सन पर दांव लगा रही है, जिसे बीएमडब्ल्यू ग्रुप के चेन्नई संयंत्र में बनाया जाएगा। यह मॉडल कंपनी के भारत में मौजूद पोर्टफोलियो में स्थानीय स्तर पर बनने वाली 11वीं गाड़ी होगी।

पिछले दो साल में भारत में मिनी की नई पेशकशों में मिनी कूपर एस हैच और मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक शामिल हैं। लेकिन हाल में ब्रांड ने मिनी कन्वर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन जेसीडब्ल्यू ऑल4 और मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

बीएमडब्ल्यू इस साल 10 मिनी मॉडल उतारने की योजना बना रही है। इनमें स्थानीय स्तर पर बनी नई पीढ़ी की मिनी कंट्रीमैन सी और ब्रांड की लाइफस्टाइल और मोटरस्पोर्ट विरासत से प्रेरित नौ खास लिमिटेड-एडिशन मॉडल शामिल हैं। इनमें से तीन एडिशन – मिनी कूपर एस जीपी इंसपायर्ड, मिनी कन्वर्टिबल जॉन कूपर वर्क्स पैक और मिनी कपूर एस विक्टरी एडिशन पहले ही पेश हो चुके हैं और बिक भी चुके हैं। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘साल के बीच में स्थानीय स्तर पर बनी मिनी कंट्रीमैन की पेशकश के साथ हम बिक्री संख्या बढ़ने को लेकर बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं।’

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 7:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement