facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश में 41% की गिरावट

Advertisement

भारतीय स्टार्टअप फंडिंग विंटर में फंसते दिख रहे हैं

Last Updated- December 27, 2023 | 10:25 PM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)

भारत में निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी (पीई/वीसी) में निवेश साल 2023 में अब तक 697 सौदों में करीब 41 फीसदी कम होकर 27.89 अरब डॉलर हो गया। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

वेंचर इंटेलिजेंस और इंडियन वेंचर कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, निकासी के मामले में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

साल के दौरान 248 कंपनियों से पीई निकासी 19.34 अरब डॉलर रही, जो साल 2022 के 233 निकासी से 18.48 अरब डॉलर से थोड़ी ज्यादा है। इस बीच वीसी निकसी भी साल 2022 के 113 सौदों में 3.09 अरब डॉलर से बढ़कर इस साल अब तक 79 सौदों में 3.46 अरब डॉलर है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सौदों की संख्या में गिरावट निवेशकों के सोच समझकर निर्णय करने और प्रभावशाली निवेश जैसे कदम उठाने के कारण है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सौदों की संख्या कम होने से पता चलता है कि निवेशक सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं और वे लंबी अवधि के लिहाज से फायदे और निरतंरता संबंधी अवसरों पर गौर कर रहे हैं।’

निवेश में कमी ऐसे वक्त में आई है जब भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में निवेश कम हो रहा है और वे तथाकथित फंडिंग विंटर से जूझ रही है।

निवेशक इस दौरान निवेश करने के बजाय अपने पर्स को मजबूत करते हैं। भारी पूंजी प्रवाह के बाद स्टार्टअप कंपनियों ने साल 2021 में 42 अरब डॉलर की भारी पूंजी जुटाई थी। तब से बाजार इसे ठीक कर रहा है और नतीजतन निवेश में कमी आई है।­

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement