facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एअर इंडिया में उथल-पुथल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, लगातार घाटे से मचा हड़कंप

Advertisement

लगातार घाटे और ऑपरेशनल चुनौतियों के बीच एयर इंडिया में सीईओ के इस्तीफे से बड़ा नेतृत्व संकट उभरता दिख रहा है।

Last Updated- April 07, 2026 | 11:13 AM IST
Air India CEO Campbell Wilson
Air India CEO Campbell Wilson

एअर इंडिया (Air India) में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन के सीईओ Campbell Wilson ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी लगातार घाटे, डिलीवरी में देरी और सुरक्षा से जुड़े मामलों में बढ़ती सख्ती के बीच जूझ रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विल्सन फिलहाल नोटिस पीरियड में हैं और नए सीईओ की नियुक्ति तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। हालांकि, Tata Group ने उनके उत्तराधिकारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पिछले साल हुए एक विमान हादसे, जिसमें 260 लोगों की जान गई थी, के बाद एयर इंडिया पर नियामकों की निगरानी और सख्त हो गई है। जांच के दौरान सुरक्षा में कई खामियां सामने आई थीं। इनमें बिना एयरवर्थनेस सर्टिफिकेट के विमान उड़ाना और इमरजेंसी उपकरणों की जांच में लापरवाही जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। इसी बीच, Air India एयरलाइन ने खुद भी माना था कि उसके संचालन में सुधार की जरूरत है, खासकर प्रोसेस, कम्युनिकेशन और नियमों के पालन को लेकर।

गौरतलब है कि Campbell Wilson को साल 2022 में एयर इंडिया की कमान सौंपी गई थी, जब टाटा ग्रुप ने सरकार से एयरलाइन का अधिग्रहण किया था। उनका मकसद एयरलाइन को घाटे से निकालकर एक मजबूत ब्रांड बनाना था, लेकिन मौजूदा हालात में यह चुनौती बनी हुई है।

यह पढ़ें: इंडिगो की उड़ान अब ‘विली’ के हाथ: IATA चीफ विलियम वॉल्श बने नए CEO, अगस्त में संभालेंगे कमान

टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद से Air India लगातार घाटे में चल रही है। साल 2022 में कंपनी को खरीदने के बाद से इसकी वित्तीय स्थिति में सुधार की कोशिशें जारी हैं, लेकिन हालात आसान नहीं हुए हैं। पिछले साल पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद एयरलाइन पर दबाव और बढ़ गया है।

अब अगर ईरान से जुड़ा संघर्ष लंबा खिंचता है, तो एयर इंडिया की पश्चिमी देशों के लिए अहम उड़ानों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। ये वही रूट हैं जहां से कंपनी को अच्छा राजस्व मिलता है, लेकिन पाकिस्तान के एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते इनमें पहले ही कटौती करनी पड़ी है।एयर इंडिया की कमान फिलहाल एन चंद्रशेखरन के हाथों में है, जो टाटा समूह के चेयरमैन भी हैं। वहीं, Singapore Airlines की कंपनी में 25 फीसदी हिस्सेदारी है।

कैम्पबेल विल्सन के बारे में

कैम्पबेल विल्सन एअर इंडिया के सीईओ और एमडी थे, जिन्हें जुलाई 2022 में नियुक्त किया गया था। वे टाटा समूह द्वारा एअर इंडिया के अधिग्रहण के बाद पहले सीईओ बने। विल्सन इससे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी Scoot के सीईओ रह चुके हैं। उनके पास एविएशन इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

कैम्पबेल ने एअर इंडिया के ट्रांसफॉर्मेशन प्लान ‘Vihaan.AI’ को लागू करने में अहम भूमिका निभाई। कैम्पबेल के नेतृत्व में एअर इंडिया ने नई एयरक्राफ्ट डील (बड़े पैमाने पर विमान खरीद) की घोषणा की। कैम्पबेल ने सेवा सुधार, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस और ब्रांड इमेज बेहतर करने पर जोर दिया।

एअर इंडिया के डिजिटल और ऑपरेशनल सुधारों को आगे बढ़ाने में भी उनकी भूमिका रही।

Air India ने बढ़ाई टाटा की मुश्किलें

टाटा समूह की विमानन कंपनी पर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। समूह के भीतर शुरू किए गए नए कारोबारों का घाटा अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ने की आशंका है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस के इन नए बिजनेस का कुल नुकसान वित्त वर्ष 2026 में करीब 29,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। पहले यह अनुमान सिर्फ 5,700 करोड़ रुपये के आसपास लगाया गया था।

इन घाटे वाले कारोबारों में एयर इंडिया सबसे बड़ी चिंता बनकर उभरी है। कंपनी का नुकसान अकेले ही 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पहले के 2,000 करोड़ रुपये के अनुमान से करीब दस गुना ज्यादा है।खास बात यह है कि इस अनुमानित नुकसान में से करीब 15,000 करोड़ रुपये का घाटा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में ही दर्ज किया जा चुका है।

तुलना करें तो वित्त वर्ष 2025 में एयर इंडिया का कुल घाटा 11,000 करोड़ रुपये रहा था। इन आंकड़ों से साफ है कि टाटा समूह के एविएशन बिजनेस में चुनौतियां कम होने के बजाय और गहराती जा रही हैं।

10 महीने बाद भी जवाब का इंतजार

अहमदाबाद विमान हादसे को दस महीने बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों का दर्द अब भी कम नहीं हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वाले करीब 30 परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अहम जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

शनिवार को अहमदाबाद में एक साथ जुटे इन परिवारों ने कहा कि विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स का डेटा जारी होना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि इससे इस भीषण हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी।

परिजनों ने खास तौर पर ब्लैक बॉक्स और सीवीआर डेटा सार्वजनिक करने की अपील की है, ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके।गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह बोइंग 787-8 विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में जा गिरा था।

हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि जमीन पर मौजूद 19 लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी। अब पीड़ित परिवारों का कहना है कि सच सामने आना जरूरी है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और हादसे की असल वजह स्पष्ट हो सके।

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement