facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अश्विनी वैष्णव की कंपनियों को दो टूक: घरेलू डिजाइन पर दें जोर वरना रद्द होगी ECMS मंजूरी

Advertisement

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे भारत में घरेलू डिजाइन क्षमता बढ़ाएं, वरना ईसीएमएस योजना के तहत मिली मंजूरी रद्द कर दी जाएगी

Last Updated- March 30, 2026 | 9:55 PM IST
Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव | फाइल फोटो

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने सोमवार को कहा कि अगर ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ (ईसीएमएस) के तहत मंजूर की गई परियोजनाओं में भारत में घरेलू डिजाइन क्षमताएं स्थापित करने और उन्हें शामिल करने पर ध्यान नहीं दिया गया तो तो केंद्र सरकार कंपनियों को दी गई मंजूरियों को रद्द करने में जरा भी संकोच नहीं करेगी।

ईसीएमएस योजना के तहत चौथी किश्त की परियोजनाओं के लिए अनुमोदन पत्र वितरित करने हेतु आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि भले ही उद्योग ने मार्च तक घरेलू डिजाइन की ओर एक सामूहिक प्रयास शुरू करने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है।

Ashwini Vaishnaw ने कहा, ‘हमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीन और कलपुर्जा डिजाइन में उतरना होगा। डिजाइन एक प्राथमिक फोकस होना चाहिए। यदि किसी को इस बारे में कोई संदेह है और वे डिजाइन को शामिल किए बिना आगे बढ़ना चाहते हैं, तो वे कार्यक्रम (ईसीएमएस) से बाहर निकल सकते हैं और हम इस बारे में संकोच नहीं करेंगे, भले ही कंपनी कितनी भी बड़ी क्यों न हो।’

उन्होंने कहा कि समय के साथ जो कंपनियां भारत में घरेलू कलपुर्जा डिजाइन क्षमताएं विकसित करने में निवेश नहीं करेंगी, उन्हें ईसीएमएस से बाहर निकाल दिया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि घरेलू डिजाइन क्षमताओं पर सुझाव मांगने के अलावा, सरकार अब यह भी तय करेगी कि इलेक्ट्रॉनिक्स और कलपुर्जा निर्माण योजना के तहत खरीदार-विक्रेता बैठकें कैसे आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी सरकार द्वारा उद्योग से मांगे गए सुझावों में कमी थी।

Ashwini Vaishnaw ने कहा, ‘अब आपको खरीदार-विक्रेता बैठकें एक व्यवस्थित तरीके से आयोजित करनी होंगी, ताकि घरेलू कंपनियों को पर्याप्त अवसर मिल सकें। इसके लिए हमें एक मासिक कार्यक्रम तैयार करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा निर्माण उद्योग से यह भी आग्रह किया कि वे ‘सिक्स सिग्मा’ निर्माण गुणवत्ता हासिल करने के लिए व्यवस्थित कार्यक्रम बनाएं। इन कार्यक्रमों को इस क्षेत्र की सभी कंपनियों में, खासकर ईसीएमएस के तहत मंजूर किए गए सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) में लागू किया जा सकता है।

वैष्णव ने कहा, ‘अगले 15 दिनों के भीतर, आपको हमें सभी 75 मंजूर परियोजनाओं का शिड्यूल बताना होगा और यह भी बताना होगा कि इन कंपनियों ने ‘सिक्स सिग्मा’गुणवत्ता हासिल करने के लिए किनके साथ साझेदारी की है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हमें आगे का रास्ता खुद तय करना पड़ेगा।’

उन्होंने कहा कि ईसीएमएस के तहत आने वाली कंपनियों ने अपनी अपनी परियोजनाओं के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के लिए अलग-अलग कदम उठाए हैं, लेकिन 4-5 ऐसे खास सेंटर बनाने की जरूरत है जहां एक ही बैच में 5,000-10,000 लोगों को ट्रेनिंग दी जा सके। 

Advertisement
First Published - March 30, 2026 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement