facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bosch को I-T डिपार्टमेंट से ₹20 करोड़ से ज्यादा का टैक्स डिमांड नोटिस, स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

Advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 28 मार्च के आकलन आदेश में 18.36 करोड़ रुपये की डिमांड और 1.80 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है।

Last Updated- March 31, 2025 | 3:12 PM IST
Bosch dividend
Representational Image

जर्मनी की टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज कंपनी बॉश लिमिटेड (Bosch Limited) ने सोमवार को बताया कि उसे आयकर विभाग (Income Tax (I-T) department) से आकलन वर्ष 2022-2023 के लिए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इस खबर का असर बॉश लिमिटेड के शेयरों पर मंगलवार को देखने को मिल सकता है। ईद के चलते शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार बंद रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 28 मार्च के आकलन आदेश में 18.36 करोड़ रुपये की डिमांड और 1.80 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है। यह आदेश आयकर विभाग की आकलन यूनिट की ओर से जारी किया गया था।

बॉश ने कहा, “कंपनी अपील करने की प्रक्रिया में है। पेनल्टी की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।” रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, टैक्स पेमेंट में देरी अनजाने में हुई और जैसे ही यह ध्यान में आई, तुरंत इसकी जानकारी दे दी गई।

पिछले साल सितंबर 2024 में, जर्मनी की कार निर्माता फोक्सवैगन की स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया यूनिट को 1.4 बिलियन डॉलर का टैक्स नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने कम कस्टम ड्यूटीका भुगतान करने के लिए अपने आयात का गलत वर्गीकरण किया था। हालांकि, कंपनी ने किसी भी गलत काम से इनकार करते हुए कहा था कि वह अपने आयात मॉडल के बारे में पारदर्शी रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में, फोक्सवैगन ने भारतीय अधिकारियों के खिलाफ 1.4 बिलियन डॉलर की टैक्स डिमांड को खारिज करने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया था। कंपनी ने इसे “असंभव रूप से बहुत बड़ा” और भारत के आयात कर नियमों के विपरीत बताया था।

Bosch Stock पर रखें नजर​

आयकर विभाग की ओर से टैक्स डिमांड नोटिस का असर बॉश ​लिमिटेड के शेयरों पर मंगलवार (1 अप्रैल) को देखने को मिल सकता है। इससे पहले के कारोबारी सेशन (28 मार्च) को स्टॉक 28342 रुपये पर सपाट बंद हुआ था। 2025 में अबतक यह शेयर करीब 17 फीसदी टूट चुका है। BSE पर स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई (39052 रुपये) से करीब 27 फीसदी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है।

बॉश लिमिटेड के शेयर की लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक साल में इस शेयर में 5 फीसदी का निग​ेटिव रिटर्न रहा है। हालांकि, 2 साल में शेयर 52 फीसदी, 3 साल में 102 फीसदी और 5 साल में 185 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement