facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निजी बीमा कंपनियों के लिए इजाफे के आसार

Advertisement

निजी क्षेत्र में बैंक से संबंधित कंपनियों ने 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि एजेंसी की वृद्धि दर 10 प्रतिशत के स्तर पर कम रही।

Last Updated- September 11, 2023 | 11:32 PM IST
LIC Jeevan Arogya Scheme

अगस्त 2023 के दौरान निजी कंपनियों ने जीवन बीमा की नई व्यक्तिगत कारोबार श्रेणी में दमदार रफ्तार दर्ज की है। उद्योग ने संयुक्त रूप से पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि जुलाई 2023 में यह 15 प्रतिशत थी।

निजी कंपनियों ने पिछले साल की तुलना में 21 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि जुलाई 2023 में पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। हालांकि सार्वजनिक बीमा कंपनियों की वृद्धि दर तीन प्रतिशत के साथ नरम रही।

निजी क्षेत्र में बैंक से संबंधित कंपनियों ने 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि एजेंसी की वृद्धि दर 10 प्रतिशत के स्तर पर कम रही। चालू वित्त वर्ष (वर्ष 2023-24 या वित्त वर्ष 24) के दौरान अब तक व्यक्तिगत वार्षिक प्रीमियम समकक्ष या एपीई वृद्धि उद्योग के लिए आठ प्रतिशत और निजी कंपनियों के लिए 13 प्रतिशत रही।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (आईसीआईसीआई प्रू) की वृद्धि दर उसकी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम रही। जुलाई 23 में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज किए जाने के बाद अगस्त 23 में यह 12 प्रतिशत रही। इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 23 के मूल्य की तुलना में वित्त वर्ष 24 में (अब तक) बाजार हिस्सेदारी में 32 आधार अंक (बीपीएस) की कमी आई है।

एसबीआई लाइफ में जुलाई 23 के दौरान 31 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अगस्त 23 में 34 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और वित्त वर्ष 23 के मुकाबले वित्त वर्ष 24 के पहले पांच महीने के दौरान 122 आधार अंक की बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

अगस्त 23 में एचडीएफसी लाइफ की वृद्धि दर 24 प्रतिशत रही (एक्साइड लाइफ से समायोजित, यह 16 प्रतिशत अधिक थी), जिसके परिणामस्वरूप जुलाई में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद बाजार हिस्सेदारी में 84 आधार अंकों का इजाफा हुआ।

कंपनी का वितरण मजबूत रहा है तथा यह वृद्धि और लाभ के लिए उत्पादों और चैनलों के बीच आपसी परिवर्तन करने के मामले में काफी लचीली है। मैक्स लाइफ ने जुलाई 23 में 19 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अगस्त में 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की तथा बाजार हिस्सेदारी में 46 आधार अंकों की बढ़त हासिल की।

बजाज लाइफ (जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है) ने अगस्त 23 में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और वित्त वर्ष 24 में अब तक 67 आधार अंक की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement