facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी और उनके सहयोगियों पर गंभीर कानूनी जांच के आसारः विशेषज्ञ

Advertisement

अमेरिकी निवेशकों और वित्तीय संस्थानों को भ्रामक बयान देकर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने की साजिश का आरोप

Last Updated- November 21, 2024 | 11:01 PM IST
Gautam Adani

अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके कई कारोबारी सहयोगियों पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक रिश्वत देने, प्रतिभूति धोखाधड़ी आदि की साजिश रचने के साथ ही झूठे और भ्रामक बयान देकर अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों को अरबों डॉलर योजना वाली धोखाधड़ी के पांच आरोपों में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है।

अमेरिका के सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने भी गौतम अदाणी और सागर अदाणी (गौतम के भतीजे और अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रमुख), एज्यूर पावर ग्लोबल के शीर्ष अधिकारी सिरिल कैबनेस पर रिश्वतखोरी की साजिश के आरोप लगाए गए हैं जिसमें अदाणी ग्रीन और एज्यूर पावर भी शामिल है। एज्यूर पावर ग्लोबल नई दिल्ली मुख्यालय वाली अक्षय ऊर्जा कंपनी है जो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध भी थी।

अमेरिकी न्याय विभाग के आरोप पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है जबकि एसईसी की तरफ से दायर मामला दीवानी है। गौतम अदाणी और अन्य के खिलाफ अमेरिका के सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के आरोप पत्र में प्रतिभूति धोखाधड़ी के साथ-साथ फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (एफसीपीए) और फॉरेन एक्स्टॉर्शन प्रिवेंशन एक्ट (एफईपीए) के उल्लंघन के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

अमेरिकी कानून के तहत विशेष रूप से साजिश, प्रतिभूति धोखाधड़ी, वायर फ्रॉड, न्याय में बाधा पहुंचाने जैसे कई मामले के साथ ही फॉलो-अप कार्रवाई बहुआयामी हो सकती है और कानूनी कार्रवाई आमतौर पर एक आरोपपत्र जारी होने के साथ ही शुरू होती है और औपचारिक रूप से आरोपियों पर कथित अपराध के लिए आरोप लगाए जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी कानूनों के प्रावधान के तहत विशेषतौर पर फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (एफसीपीए) इस तरह के अभियोग का अर्थ गंभीर अपराध है जिसके गंभीर परिणाम देखे जा सकते हैं और इसमें गिरफ्तारी से लेकर जुर्माना और कारावास की सजा भी शामिल है।

एफसीपीए में स्पष्ट रूप से कारोबारी लाभ हासिल करने या उसे बनाए रखने के लिए विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने की मनाही है और अपने क्षेत्राधिकार से इतर भी विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति है अगर यह पाया जाता है कि उनकी सांठ-गांठ अमेरिका के वाणिज्य या वित्तीय तंत्र से है।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement