facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cognizant को दूसरी तिमाही में मिले 50 करोड़ डॉलर के 2 बड़े सौदे, टॉप-4 में वापसी की कवायद तेज

Advertisement

इससे पहले साल 2024 में कॉग्निजेंट ने 10 करोड़ डॉलर से अधिक के 29 बड़े सौदे हासिल किए थे और उससे एक साल पहले 17 सौदे मिले थे।

Last Updated- June 05, 2025 | 11:20 PM IST
Cognizant

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी कॉग्निजेंट ने आज कहा कि उसे दूसरी तिमाही में अब तक दो बड़े सौदे (कम से कम 50 करोड़ डॉलर) मिले हैं। इससे इस साल उसके सौदों की संख्या तीन हो गई है। उल्लेखनीय है कि कंपनी अगले तीन वर्षों में दोबारा भारत की शीर्ष चार आईटी सेवा कंपनियों में शामिल होने के लिए जुटी हुई है। नैसडैक में सूचीबद्ध कंपनी में जनवरी से दिसंबर तक का वित्त वर्ष है। बैंक ऑफ अमेरिका टेक्नॉलजी कॉन्फ्रेस में कॉग्निजेंट अमेरिका के प्रेसिडेंट सूर्य गुम्मादी ने बताया कि 30 जून को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी को मिले दो सौदे संचार, मीडिया एवं प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य विज्ञान कारोबार से संबंधित हैं।

इससे पहले साल 2024 में कॉग्निजेंट ने 10 करोड़ डॉलर से अधिक के 29 बड़े सौदे हासिल किए थे और उससे एक साल पहले 17 सौदे मिले थे। तब रवि कुमार ने कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी का पद संभाला था। साल 2025 की पहली तिमाही के अंत तक ऐसे चार सौदे हुए, जिनमें स्वास्थ्य विज्ञान क्षेत्र का एक बड़ा सौदा भी शामिल है। दो नए बड़े सौदों के बारे में गुम्मादी ने कहा, ‘ये परिवर्तनकारी सौदे हैं, जिनमें नवीकरण, विस्तार और शुद्ध नए सौदे शामिल हैं जो लगभग 1 अरब डॉलर के हैं। इनमें से अधिकांश सौदे करीब पांच वर्षों के लिए हैं।’

बड़े सौदे हासिल करना कुमार की शीर्ष प्राथमिकता रही है ताकि वे बड़ी लीग में शामिल हो सकें। वृहद आर्थिक माहौल में ऐसे आईटी सौदे जिनके लिए सभी आईटी कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, से कॉग्निजेंट को राजस्व बढ़ाने, बाजार हिस्सेदारी हासिल करने और धीरे-धीरे मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां मुख्य कारोबार के इतर के व्यापार के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि बचत को परिवर्तनकारी कार्यक्रमों में वापस लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और ऐक्सेंचर जैसी प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कॉग्निजेंट पीछे रही है क्योंकि उसकी वृद्धि धीमी रही, मार्जिन कम हुआ और कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई, जो एक दशक पहले के उसके सुनहरे दिनों से बहुत दूर है जब स्थिर वृद्धि इसकी पहचान मानी जाती थी।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement