facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपस इंडिया अब ट्रैवल रिटेल में तलाश रही मौके, GCC पर बरकरार रहेगा फोकस

Advertisement

कंपास इंडिया करीब 45 शहरों में 900 कैफेटेरिया के जरिये हर दिन करीब 12 लाख लोगों को खाना खिलाती है। उन्होंने कहा कि कंपास ग्रुप के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है

Last Updated- January 01, 2026 | 10:18 PM IST
Foreign Travel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: एडोबस्टॉक

खाद्य सेवाएं मुहैया कराने वाली ब्रिटेन की कंपनी कंपस समूह की भारतीय इकाई, कंपस इंडिया अब ट्रैवल रिटेल में भी उतरेगी। कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि कंपनी का ध्यान अभी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) पर बना रहेगा।

कंपास इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास चावला ने कहा, ‘यह एक ऐसा क्षेत्र में जिसमें वृद्धि की पूरी गुंजाइश है क्योंकि बुनियादी ढांचे से जुड़ी सुविधाएं बढ़ रही हैं। इसमें वक्त के साथ बदलाव दिखेंगे। हम इसमें अलग-अलग प्रयोग करके देखना चाहते हैं कि सड़क से यात्रा करने वालों के लिए क्या मौके हैं।’

हालांकि, कंपनी जीसीसी से मिलने वाले मौके पर जोर देना जारी रखेगी ताकि वृद्धि की रफ्तार बढ़ाई जा सके। कंपनी अभी इस क्षेत्र में 120 से ज्यादा क्लाइंट्स को 200 से ज्यादा कैफे में सेवाएं दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘भारत, जीसीसी के लिए एक बड़ा बाजार है और हमें लगता है कि कई बड़ी जीसीसी कंपनियां यहां आएंगी। ये हमारे लिए एक अच्छा मौका है और हम इस बाजार में अच्छा कर सकते हैं। हम इस पर और ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं।’

उनके मुताबिक, भारत में अभी करीब 800 जीसीसी हैं और अगले 5 सालों में ये संख्या दोगुनी हो सकती है। चावला ने आगे कहा, ‘हर कंपनी चाहेगी कि उनके यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं हों, खाने-पीने की चीजें सुरक्षित हों और लोग ऑफिस आना पसंद करें।  हम इसमें उनकी मदद करते हैं क्योंकि हम कैफे को एक ऐसी जगह बनाते हैं जहां लोग आपस में मिल सकें।’

कंपास इंडिया करीब 45 शहरों में 900 कैफेटेरिया के जरिये हर दिन करीब 12 लाख लोगों को खाना खिलाती है। उन्होंने कहा कि कंपास ग्रुप के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement