facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ई-कॉमर्स से नहीं जुड़ने वाले छोटे और मझोले उद्यमों को संकट

Advertisement

ई-कॉमर्स से जुड़े एमएसएमई को फायदा, नहीं जुड़े तो अस्तित्व पर खतरा

Last Updated- September 19, 2023 | 10:46 PM IST
online delivery

इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च आन इंटरनैशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (इक्रियर) के ताजा अध्ययन के मुताबिक ई-कॉमर्स से नहीं जुड़ सके सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) की कठिनाई बढ़ी है। इक्रियर के मुताबिक उन्हें बाजार तक पहुंच में दिक्कत हो रही है और तकनीक ने उनके ‘अस्तित्व के लिए खतरा’ पैदा कर दिया है।

सर्वे के मुताबिक, ‘ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर एमएसएमई को फायदा हुआ है। वहीं जो फर्में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से नहीं जुड़ पाई हैं, अवसर के बजाय तकनीक उनके अस्तित्व के लिए खतरा हो सकता है।

ई-कॉमर्स से नहीं जु़ड़ सकी फर्मों को बाजार तक पहुंच बनाने में ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्लेटफॉर्म से जुड़ी फर्में दूरस्थ बाजारों तक पहुंच रही हैं।’

सर्वे के मुताबिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों से जुड़ी फर्मों को बिक्री, मुनाफा और निवेश बढ़ाने में लाभ हुआ है। सर्वे के मुताबिक ई-कॉमर्स से जुड़ी 63 प्रतिशत फर्में निर्यात केंद्रित हैं जबकि ई कॉमर्स न करने वाली 48 प्रतिशत फर्में ही निर्यात कर पाती हैं।

इसी तरह ई कॉमर्स से जु़ड़ी 35.5 प्रतिशत फर्मों का कारोबार 2021-22 के दौरान 1 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के बीच रहा है। वहीं ई-कॉमर्स से दूर सिर्फ 15.6 प्रतिशत फर्मों का कारोबार ही 1 से 50 करो़ड़ रुपये के बीच रहा है।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement