facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

DAMEPL, ऐक्सिस बैंक को अवमानना नोटिस

Advertisement

न्यायालय के एक पीठ ने डीएमआरसी को एस्क्रो खाते में जमा की गई राशि वापस करने के अदालती आदेश की अवहेलना के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किया

Last Updated- December 11, 2024 | 9:53 PM IST
Supreme_Court

सर्वोच्च न्यायालय ने आज रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की शाखा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल), उसके प्रबंध निदेशक तथा ऐक्सिस बैंक तथा उसके प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी करके पूछा कि 10 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को ब्याज समेत 4,700 करोड़ रुपये वापस न करने के मामले में उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

न्यायालय के एक पीठ ने डीएमआरसी को एस्क्रो खाते में जमा की गई राशि वापस करने के अदालती आदेश की अवहेलना के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किया। फिलहाल डीएएमईपीएल और ऐक्सिस बैंक के शीर्ष अधिकारियों को अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होना पड़ेगा।

सर्वोच्च न्यायालय ने 10 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस के पक्ष में 4,700 करोड़ रुपये की मध्यस्थता राशि का फैसला बरकरार रखने वाले साल 2021 के अपने ही फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि शीर्ष अदालत ने ‘दिल्ली उच्च न्यायालय के एक खंडपीठ के फैसले में हस्तक्षेप करके गंभीर न्यायिक गलती की है।’ रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का स्वामित्व अनिल अंबानी के पास है।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement