facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

De Beers India: फॉरेवरमार्क की पैठ बढ़ाएगी डी बीयर्स, दिल्ली और मुंबई में 15 रिटेल स्टोर खोलेगी कंपनी

Advertisement

पिछले साल डी बीयर्स ने देश में नैचुरल डायमंड की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए तनिष्क के साथ तीन-वर्षीय भागीदारी की थी।

Last Updated- January 29, 2025 | 10:05 PM IST

डी बीयर्स ग्रुप इस साल दिल्ली और मुंबई में 15 रिटेल स्टोरों के साथ अपनी रिटेल इकाई फॉरेवरमार्क का दायरा मजबूत करेगा। फॉरेवरमार्क नई दिल्ली में आठ नए स्टोर खोलेगी। इनमें पहला स्टोर इस साल जून में खुल जाएगा।

डी बीयर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित प्रतिहरि ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘हमने 2025 में 15 स्टोरों के साथ फॉरेवरमार्क की मौजूदगी बढ़ाकर अपनी रिटेल भागीदारी मजबूत बनाने की योजना बनाई है। हम बाद में वर्ष 2030 तक 100 स्टोरों से 10 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाना चाहते हैं।’

भारत में रत्न एवं आभूषण बाजार के बारे में बात करते हुए प्रतिहरि ने कहा कि इस समय यह करीब 85 अरब डॉलर का है और 2030 तक इसके बढ़कर 120-140 अरब डॉलर के बीच पहुंच जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘इस बाजार में नैचुरल डायमंड की भागीदारी 10 फीसदी से अ​धिक है और वर्ष 2030 तक इसका मूल्य 17 अरब डॉलर होगा।’

अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा बाजार है। भारत में संगठित आभूषण रिटेल बाजार में हाल में गतिवि​धियां बढ़ी हैं। इसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप ने अपने ब्रांड इंद्रिया और ब्लूस्टोन जैसी कंपनियों ने प्रवेश किया है। पिछले साल डी बीयर्स ने देश में नैचुरल डायमंड की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए तनिष्क के साथ तीन-वर्षीय भागीदारी की थी।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement