facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nalco के पूर्व सीएमडी अभय श्रीवास्तव मनी लॉ​न्ड्रिंग में दोषी, पत्नी समेत चार को सजा

Advertisement

नाल्को सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है। अदालत ने पूर्व प्रबंध निदेशक की पत्नी चांदनी श्रीवास्तव को भी इस मामले में दोषी ठहराया।

Last Updated- July 21, 2025 | 10:59 PM IST

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नैशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 3 और 4 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी ठहराया। नाल्को सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है। अदालत ने पूर्व प्रबंध निदेशक की पत्नी चांदनी श्रीवास्तव को भी इस मामले में दोषी ठहराया।

अदालत ने भूषण लाल बजाज और उनकी पत्नी अनीता बजाज को भी दोषी ठहराया, जिन पर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को रिश्वत देने का आरोप है।

वर्ष 2011 में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व प्रबंध निदेशक, उनकी पत्नी, बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ ओडिशा के अंगुल स्थित नाल्को की कैप्टिव पावर प्लांट इकाई से 2 लाख टन वाश कोल की खरीद के लिए जारी किए गए टेंडर में अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के संबंध में मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि श्रीवास्तव, नाल्को द्वारा स्वीकृत टेंडरों के लिए भूषण लाल बजाज के माध्यम से आपूर्तिकर्ताओं से रिश्वत ले रहे थे।

सीबीआई की एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के तहत मामला दर्ज करने वाले ईडी ने चांदनी श्रीवास्तव द्वारा इस्तेमाल किए गए एक लॉकर से एक-एक किलो के दस सोने के बिस्किट बरामद किए। यह लॉकर जाली दस्तावेजों के आधार पर खोला गया था और अनीता बजाज के नाम से फर्जीवाड़ा करके चलाया जा रहा था।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement