facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्लूस्मार्ट और जेनसोल को ईवी ट्रांसफर से हाईकोर्ट की रोक

Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्लाइम फाइनैंस की अपील पर 95 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की निगरानी के लिए रिसीवर नियुक्त किया

Last Updated- April 29, 2025 | 10:31 PM IST
BlueSmart

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जेनसोल इंजीनियरिंग और ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी को फाइनैंस फर्म क्लाइम फाइनैंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उन्हें पट्टे पर दिए गए 95 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के संबंध में तीसरे पक्ष के अधिकार बेचने, स्थानांतरित करने से रोक दिया। इलेक्ट्रिक वाहनों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा नियुक्त रिसीवर को उनकी निगरानी एवं देखरेख में लगाया गया है, जिसमें बैटरी मैंटेनेंस भी शामिल है।

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के एकल पीठ ने अपने आदेश में कहा कि जेनसोल और ब्लूस्मार्ट रिसीवर के वाहनों के रखरखाव के काम में हस्तक्षेप नहीं करेंगी। राइड-हेलिंग फर्म ब्लूस्मार्ट संकटग्रस्त फर्म जेनसोल इंजीनियरिंग की सहायक कंपनी है।
न्यायालय ने कहा, ‘किसी तरह की बाधा आने पर रिसीवर को स्थानीय पुलिस स्टेशन से पुलिस सहायता लेने की स्वतंत्रता होगी। पुलिस इसमें उसका पूरा सहयोग करेगी।’

क्लाइम फाइनैंस ने आर्बिटेशन ऐंड कंसिलिशएशन ऐक्ट की धारा 9 के तहत उच्च न्यायालय का रुख किया और कहा कि उसने 2022 में कैब और राइड-शेयर सेवाओं के लिए 95 टाटा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को जेनसोल और ब्लूस्मार्ट को तीन साल के पट्टे पर दिए थे। उसने कहा कि दोनों कंपनियों ने मार्च 2025 में पट्टे से संबंधित भुगतान नहीं किया था। धारा 9 न्यायालय को मध्यस्थता कार्यवाही में पक्षकारों को मध्यस्थता निर्णय दिए जाने से पहले, उसके दौरान या उसके बाद भी, लेकिन उसके लागू होने से पहले अंतरिम राहत प्रदान करने का अधिकार देती है।

ब्लूस्मार्ट द्वारा परिचालन बंद कर दिए जाने के बाद क्लाइम ने आपत्ति जताई और कहा कि उसके अनुबंधों ने उसे डिफॉल्ट की स्थिति में वाहन वापस लेने की अनुमति दी। न्यायालय इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को करेगा।

 

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement