facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईबीए की एयरेटेड पेय पदार्थों को हानिकारक वस्तु के तौर पर वर्गीकृत नहीं करने की मांग

Advertisement

एसोसिएशन ने कहा है कि इसके अलावा बड़े पैमाने पर खपत के कारण इसे 18 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की श्रेणी में लाई जाए।

Last Updated- August 27, 2025 | 10:01 PM IST
Sectors to Watch
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंडियन बेवरिज एसोसिएशन (आईबीए) ने एयरेटेड पेय पदार्थों को हानिकारक वस्तु के तौर पर वर्गीकृत नहीं करने की मांग की है। इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा है कि बड़े पैमाने पर खपत के कारण इसे 18 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की श्रेणी में लाई जाए।

अपनी याचिका में एसोसिएशन ने कहा कि टैक्स इंडिया ऑनलाइन के स्वतंत्र विश्लेषण से पता चलता है कि इस क्षेत्र की उच्च मूल्य लोच से जीएसटी दर कम करने से मात्रा बढ़ेगी और मांग में भी इजाफा होगा। एसोसिएशन ने अपनी याचिका में कहा है, ‘साल 2025 तक 277 करोड़ रुपये का शुरुआती राजकोषीय असर दिख सकता है, लेकिन 2026 के बाद से बढ़ते अनुपालन और खपत के कारण सालाना 32 से 591 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व अधिशेष अनुमानित है। कमी अल्पावधि में राजकोषीय रूप से तटस्थ और मध्यावधि में राजस्व सकारात्मक है।’

फिलहाल, एयरेटेड पेय पदार्थों को खराब वस्तु के तौर पर गलत तरीके से वर्गीकृत किया जाता है। इससे 40 फीसदी कराधान (28 फीसदी जीएसटी और 12 फीसदी का अतिरिक्त क्षतिपूर्ति उपकर) होता है। इसने कहा कि मौजूदा कराधान के कारण वे अनुचित तरीके से तंबाकू और पान मसाला के बराबर हो जाते हैं, जबकि इनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी कोई खास चिंता नहीं है। सरकार को दी गई अपनी याचिका में कहा है, ‘इस तरह के कराधान से कम आय वाले उपभोक्ताओं पर असमान बोझ पड़ता है और फल आधारित तथा कम व बगैर चीनी वाले विकल्पों को लोग नहीं देखते हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक विकल्प प्रदान करते हैं। इसलिए चीनी आधारित कराधान नजरिये पर विचार किया जाना चाहिए, जो वैश्विक तौर पर स्वीकृत मॉडलों के अनुरूप होनी चाहिए।’

इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा कि फिलहाल फल वाले जूस पर 12 फीसदी कर लगता है और इसे 5 फीसदी कर के दायरे में वर्गीकृत करना चाहिए। एसोसिएशन ने कहा कि कार्बोनेटेड पेय पदार्थ महंगे होते हैं और करीब 71 फीसदी लेनदेन 20 रुपये या उससे अधिक कीमत पर होते हैं। देश के 65 फीसदी उपभोक्ता निम्न आय वर्ग के हैं।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement