facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्थिक चिंताओं के बावजूद वृद्धि की रफ्तार बरकरार: Infosys चेयरमैन नीलेकणि

Advertisement

नीलेकणि ने माना कि एआई अपनी सभी संभावनाओं और क्षमताओं के साथ अनिश्चितता का माहौल पैदा करता है, लेकिन वे इसे खतरे के रूप में नहीं देखते।

Last Updated- June 25, 2025 | 10:37 PM IST
Infosys Nandan Nilekani

इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि (Infosys Chairman Nandan Nilekani) ने कहा कि उन्हें वृहद आर्थिक चिंताओं के बावजूद लागत अनुकूल सौदे, ग्राहकों के बीच डिस्क्रेशनरी खर्च की प्रवृति और बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि जारी रहने का भरोसा है, भले ही कंपनियां टेक्नॉलजी के बदलते स्वरूप को अपनाने की चुनौतीपूर्ण राह पर तेजी से बढ़ रही हैं।

नीलेकणि ने माना कि एआई अपनी सभी संभावनाओं और क्षमताओं के साथ अनिश्चितता का माहौल पैदा करता है, लेकिन वे इसे खतरे के रूप में नहीं देखते। उनके अनुसार, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) भी इसे खतरे के रूप में नहीं देखते।

बुधवार को कंपनी की 44वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में नीलेकणि ने कहा, ‘एआई और जीसीसी विकास की नई लहर हैं, खतरे नहीं। इससे नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। हम उन्हें प्रतिस्पर्धियों के रूप में नहीं देखते हैं। जीसीसी हमारे लिए क्लाइंट भी हैं।’ हालांकि, इन्फोसिस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जीसीसी को एक प्रमुख/उभरते जोखिम के रूप में चिन्हित किया है।

उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025 अनिश्चितता भरे मौजूदा समय में क्रियान्वयन के संदर्भ में इन्फोसिस के लिए एक मजबूत वर्ष रहा है।’ टैरिफ के प्रभाव, सुस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था और दुनियाभर में भूराजनीतिक तनाव से सभी क्षेत्रों में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हुई है और आईटी क्षेत्र भी इससे अलग नहीं है।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement