facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ने Air India पर ठोका 30 लाख का जुर्माना, व्हीलचेयर न मिलने पर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का है मामला

Advertisement

80 वर्षीय बुजुर्ग की व्हील चेयर नहीं मिलने के बाद हवाई जहाज से लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल तक पैदल चलना पड़ा था। इसके बाद यात्री गिर गए और फिर उनकी मौत हो गई।

Last Updated- February 29, 2024 | 3:03 PM IST
Air India-एयर इंडिया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक 80 वर्षीय यात्री को व्हीलचेयर नहीं मिलने के मामले एयर इंडिया (Air India) के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

80 वर्षीय बुजुर्ग की व्हील चेयर नहीं मिलने के बाद हवाई जहाज से लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल तक पैदल चलना पड़ा था। इसके बाद यात्री गिर गए और फिर उनकी मौत हो गई। यह मामला 12 फरवरी का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के एक अस्सी वर्षीय यात्री ने मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया था। हालांकि, उन्होंने पैदल चलने का फैसला किया क्योंकि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया था। लेकिन इमिग्रेशन प्रक्रिया के समय गिरने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: SpiceJet ने Celestial Aviation के चुकाए 250 करोड़ रुपये, इस तारीख को विवाद का होगा औपचारिक अंत

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया, “एयर इंडिया ने गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एयरलाइन द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के बारे में सूचित नहीं किया और एयरलाइन भविष्य में ऐसी घटनाओं की फिर से होने से रोकने के लिए की गई कोई भी सुधारात्मक कार्रवाई दिखाने में भी विफल रही।”

डीजीसीए ने एयर इंडिया को भेजा था कारण बताओ नोटिस

इस मामले में डीजीसीए ने एयर इंडिया (Air India) को नोटिस भी भेजा था और प्रासंगिक प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इस घटना को ध्यान में रखते हुए नियामक ने सभी विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि उन यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध हों, जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान विमान से चढ़ने या उतरने के दौरान सहायता की आवश्यकता होती है।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement