facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BCCI को रकम चुकाएगी एडटेक, अमेरिकी कोर्ट ने खारिज की Byju’s पर रोक लगाने की याचिका, जज ने जताई गहरी चिंता

Advertisement

बैजूस ने कहा कि यह बयान कंपनी के वकील के दावे के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों में हस्तक्षेप से भारत की न्यायपालिका का अपमान होगा।

Last Updated- August 08, 2024 | 10:27 PM IST
Byju's

शिक्षा प्रौद्योगिकी (एडटेक) फर्म बैजूस को अमेरिकी अदालत से भी बड़ी राहत मिली है। अमेरिका की डेलावेयर अदालत ने ग्लास ट्रस्ट कंपनी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कंपनी ने भारत की एडटेक फर्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बैजूस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को रकम चुका रही थी, जिसे रोकने के लिए अमेरिकी ऋणदाता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

बैजूस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी अदालत के आदेश से बीसीसीआई और बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) के बीच हुए समझौते की वैधता साबित होती है। उससे पहले राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने भी इसे अपनी मंजूरी दी थी।

डेलावेयर के ऋणशोधन अक्षमता न्यायालय के न्यायाधीश ब्रेंडन शैनन ने ग्लास की इस याचिका को खारिज करते समय दूसरे देश की न्यायिक प्रणाली में हस्तक्षेप की मांग पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी काफी चिंता है कि मुझसे ऐसे मामले में राहत मांगी जा रही है, जिससे किसी अन्य देश की कार्यवाही रुक जाएगी।’

बैजूस ने कहा कि यह बयान कंपनी के वकील के दावे के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों में हस्तक्षेप से भारत की न्यायपालिका का अपमान होगा।

अदालत के आदेश से स्पष्ट हो गया कि समझौता रुकवाने के लिए बीसीसीआई पर उसका कोई अधिकार नहीं है और माना गया कि ग्लास की याचिका स्वीकार कर उसे राहत देना एक असाधारण और गलत कदम होगा।

बैजूस ने कहा कि इससे भारत की एनसीएलएटी के खिलाफ ग्लास का प्रयास विफल रहा और बैजूस का रुख सही साबित हुआ और भारत की न्यायपालिका की अखंडता भी सुनिश्चित हुई।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement