facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Essar को सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर के स्टील प्लांट के लिए अंतिम मंजूरियों का इंतजार

Advertisement

Essar Group ऐसी कारों के साथ-साथ अन्य उपभोक्ता सामान उद्योग की ओर से आने वाले इस्पात की मांग का लाभ उठाना चाहता है।

Last Updated- June 23, 2024 | 12:58 PM IST
Essar Group- एस्सार समूह
Representative Image

एस्सार समूह (Essar Group) सऊदी अरब में कम कार्बन उत्सर्जन वाले इस्पात संयंत्र के निर्माण में लगभग 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

समूह के एक शीर्ष अधिकारी प्रशांत रुइया ने यह जानकारी दी है। यह मंजूरी अब किसी भी समय मिल सकती है, जिसके बाद समूह सऊदी अरब में रास अल-खैर में बंदरगाह सुविधाओं के साथ 40 लाख टन सालाना क्षमता के इस्पात संयंत्र पर काम शुरू कर देगा।

समूह के निवेश पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने वाली एस्सार कैपिटल के निदेशक रुइया ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें अब भी सभी अंतिम मंजूरियां नहीं मिली हैं।’’

यह संयंत्र सऊदी अरब की घरेलू इस्पात मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी अरब एक बड़े वृद्धि के दौर में है। वहां आज बड़ी मात्रा में इस्पात का आयात किया जाता है। ऐसे में मूल रूप से यह एक घरेलू संयंत्र होगा।’’ तेल से समृद्ध सऊदी अरब की नजर इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण केंद्र बनने पर है। 2030 तक उसका लक्ष्य सालाना तीन लाख कारों के विनिर्माण पर है।

एस्सार समूह ऐसी कारों के साथ-साथ अन्य उपभोक्ता सामान उद्योग की ओर से आने वाले इस्पात की मांग का लाभ उठाना चाहता है।

एस्सार के इस संयंत्र को बनने में तीन से साढ़े तीन साल का समय लगेगा। एस्सार समूह दो साल पहले अपनी कुछ बुनियादी ढांचा संपत्तियों को बेचने के बाद पूरी तरह कर्ज-मुक्त हो गया था। अब समूह वृद्धि के अगले चरण के लिए कार्बन उत्सर्जन मुक्त परियोजनाओं और हरित परिवहन में निवेश कर रहा है।

सऊदी अरब संयंत्र भारत के बाहर एस्सार समूह की पहली इस्पात परियोजना होगी। धातु से लेकर बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काम करने वाला समूह पहले गुजरात के हजीरा में एक एकीकृत इस्पात संयंत्र का स्वामित्व और संचालन करता था, जिसे वह दिवाला लड़ाई में आर्सेलरमित्तल से हार गया था।

रुइया ने कहा, ‘‘सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अरबों डॉलर की इस परियोजना के लिए कंपनी के पास पहले से ही जमीन है।’’

एस्सार समूह द्वारा प्रदान की गई अतिरिक्त जानकारी के अनुसार, एकीकृत इस्पात परियोजना को उसकी इकाई ग्रीन स्टील अरेबिया के माध्यम से सऊदी अरब के रास अल-खैर प्रांत में 1,000 एकड़ भूमि पर 4.5 अरब डॉलर के कुल निवेश के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement