facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FSSAI ने बुलाई क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों की बैठक, खाद्य और सुरक्षा मानकों के मसले पर होगी चर्चा

Advertisement

यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब पैकेज्ड फूड उत्पादों को लेकर ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।

Last Updated- November 10, 2024 | 9:40 PM IST
fssai

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मंगलवार को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों जैसे ब्लिंकइट, स्विगी, इंस्टामार्ट और जेप्टो की बैठक बुलाई है, जिसमें खाद्य और सुरक्षा मानकों के मसले पर चर्चा होगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब पैकेज्ड फूड उत्पादों को लेकर ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। इसमें एक्सपायरी और बेस्ट बिफोर डेट से जुड़े उल्लंघन के मामले भी शामिल हैं। उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर कहा, ‘समस्या यह है कि उत्पाद की न्यूनतम शेल्फ लाइप के नियम का पालन कुछ कारोबारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।’

पिछले सप्ताह एफएसएसआई ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों से जुड़े खाद्य सुरक्षा मानकों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय परामर्श समिति (सीएसी) के साथ बैठक की थी। इसमें राज्यों को निर्देश दिए गए थे कि वे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के गोदामों और सामान रखने के केंद्रों की निगरानी बढ़ाएं।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इस पत्र की प्रति देखी है, जिसे इस मसले पर क्विक कॉमर्स कंपनियों को भेजा गया है।

एक स्वतंत्र कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल्स ने एफएसएसएआई को अक्टूबर में पत्र लिखकर कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों द्वारा खाद्य संरक्षा एवं मानक संशोधन नियम 2020 के उल्लंघन किए जाने के मामलों की जांच करने का अनुरोध किया था, जो 30 दिन से कम शेल्फ लाइफ वाले उत्पादों को सूची में शामिल कर रही हैं और उनकी डिलिवरी कर रही हैं।

इसने पत्र में लिखा है, ‘पिछले 12 महीनों से ऐसे ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, जो लोकलसर्किल प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से बता रहे हैं कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसे उत्पाद भेज रहे हैं, जिनकी शेल्फ लाइफ बहुत कम बची हुई है। उदाहरण के लिए ब्रेड के पैकेट की सामान्यतया शेल्फ लाइफ 5 से 7 दिन होती है और ऐसी ब्रेड पहुंचाई जाती है, जिसके सिर्फ 1 दिन बचे होते हैं।’

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement