facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में एंट्री करेगा जर्मन लग्जरी ब्रांड! हीलियॉस लक्ज लाएगी एलेक्जेंडर शोरॉकॉफ की प्रीमियम घड़ियां

Advertisement

हीलियॉस लक्ज ने जर्मन घड़ी ब्रांड एलेक्जेंडर शोरॉकॉफ के साथ साझेदारी कर भारत में 2 से 6 लाख रुपये की प्रीमियम घड़ियां लॉन्च करने की घोषणा की है।

Last Updated- March 14, 2026 | 12:52 PM IST
Titan
Representative Image

टाइटन के स्वामित्व वाली घड़ी कंपनी हीलियॉस की लक्जरी इकाई हीलियॉस लक्ज ने जर्मनी की घड़ी विनिर्माता अलेक्जेंडर शोरॉकॉफ के साथ साझेदारी की घोषणा है। इसके तहत उसकी घड़ियों को भारत में लाया जाएगा। कंपनी सुलभ लग्जरी श्रेणी में जोरादार वृद्धि की उम्मीद कर रही है। कंपनी भारतीय बाजार में सीमित संस्करण वाले 16 मॉडल पेश करेगी। इनकी कीमत 2 लाख रुपये से 6 लाख रुपये के बीच होगी और ये छह स्टोरों पर उपलब्ध होंगे।

टाइटन कंपनी में घड़ी अनुभाग के उपाध्यक्ष और मुख्य बिक्री और विपणन अधिकारी राहुल शुक्ल ने कहा, ‘4,500 करोड़ रुपये का समूचा सुलभ लग्जरी घड़ी बाजार 23 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ रहा है। लेकिन हीलियॉस लक्ज 46 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यह उद्योग की वृद्धि दर से दोगुनी से भी ज्यादा है। इससे हमें ऐसे स्वतंत्र, प्रतिष्ठित ब्रांडों को भारतीय बाजार में लाने का आत्मविश्वास मिलता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि यह रुझान जारी रहेगा, क्योंकि शहरीकरण बढ़ रहा है तथा और ज्यादा अतिरिक्त आय लोगों को अधिक समझदारी भरे चुनाव करने के लिए प्रेरित कर रही है।’

इसके मद्देनजर हीलियॉस लक्ज, जिसके 15 ब्रांड हैं, वर्तमान में 9 एक्सक्लूसिव बुटीक संचालित कर रही है। शुक्ल ने कहा, ‘हालांकि हीलियॉस लक्ज का शुरुआती विस्तार महानगरों में हुआ, लेकिन हमने अब बड़े और मझोले शहरों में भी उपस्थिति शुरू कर दी है, जहां सुलभ लग्जरी उत्पादों की भारी मांग है। अगले एक साल में हम ऐसे 30 से अधिक बुटीक जोड़ने की योजना बना रहे हैं, जिनमें से एक तिहाई वाराणसी, कोल्हापुर आदि जैसे शहरों में होंगे।

Advertisement
First Published - March 14, 2026 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement