facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गूगल ने भारत-अमेरिका के बीच नई समुद्री केबल की घोषणा की, AI कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Advertisement

गूगल लोगों को अपने कार्य में एआई दक्ष बनाने में मदद करने के लिए एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम की शुरुआत करेगा।

Last Updated- February 19, 2026 | 8:56 AM IST
Google

अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्याधिकारी सुंदर पिचाई ने बुधवार को इंडिया अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव की घोषणा की। यह एक नया इन्फ्रास्ट्रक्चर है जो अमेरिका और भारत के बीच एआई कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। यह संपर्क दक्षिणी गोलार्ध में कई स्थानों पर नए सब-सी यानी समुद्र की नीचे केबल रूट के जरिये मिलेगा।

पिचाई इस समय एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत आए हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘इस बुनियादी ढांचे से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए हमें लोगों में और कौशल विकास में निवेश करना होगा।’
गूगल लोगों को अपने कार्य में एआई दक्ष बनाने में मदद करने के लिए एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम की शुरुआत करेगा। इसके अलावा कंपनी वाधवानी एआई के साथ भी साझेदारी करेगी ताकि शुरुआती करियर वाले छात्रों को एआई सीखने का विकल्प मिल सके।

साथ ही, गूगल सरकार की अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ भी भागीदारी करेगी ताकि रोबोटिक्स और कोडिंग पर फोकस करते हुए 10,000 से ज्यादा भारतीय स्कूलों के 1.1 करोड़ छात्रों को जेनरेटिव एआई असिस्टेंट मुहैया कराए जा सकें।

पिचाई ने कहा कि गूगल जल्द ही अपने वॉइस और कैमरा टूल ‘सर्चलाइट’ का बेहतर मॉडल भी पेश करेगी, ताकि लोग जो देखते हैं उसे अपनी ही भाषा में सर्च भी कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय उपयोगकर्ता वॉयस और विजुअल सर्च को दुनिया भर में सबसे ज्यादा अपनाने वालों में से हैं।

उन्होंने कहा कि भारत कंपनी के प्रमुख लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम)-आधारित चैटबॉट, जेमिनी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement