facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गूगल भारत में करेगी 15 अरब डॉलर का निवेश, विशाखापत्तनम में बनेगा AI हब और डेटा सेंटर 

Advertisement

एआई हब में एक 'पर्पस-बिल्ट डेटा सेंटर कैंपस' होगा जो भारत और वैश्विक स्तर पर डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा

Last Updated- October 14, 2025 | 11:12 PM IST
Google

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आज कहा कि वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस केंद्र (एआई हब) और गीगावॉट स्तर का एक डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा। कंपनी ने कहा यह निवेश 2026 से 2030 के बीच किया जाएगा। यह भारत में गूगल का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। कंपनी ने कहा कि एआई हब में एक ‘पर्पस-बिल्ट डेटा सेंटर कैंपस’ होगा जो भारत और वैश्विक स्तर पर डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘चालू होने पर यह डेटा सेंटर परिसर 12 देशों में फैले गूगल के मौजूदा एआई डेटा सेंटर के नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। इसे बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे में गूगल के अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडी) केंद्रों द्वारा विकसित तकनीक का लाभ मिलेगा जिसमें महत्त्वपूर्ण सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर नवाचारों के डिजाइन एवं विकास भी शामिल हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एआई हब के लिए बनाई गई योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए एआई तक पहुंच सुनिश्चित करेगा, नागरिकों को अत्याधुनिक टूल्स प्रदान करेगा, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और देश के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी में नेतृत्व की भूमिका सुनिश्चित करेगा।

गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्याधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि विशाखापत्तनम केंद्र गीगावॉट स्तर की कंप्यूटिंग क्षमता और लार्ज-स्केल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक साथ लाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बातचीत भी की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस एआई हब की शुरुआत के अवसर पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि इस हब के साथ-साथ लैंडिंग केबल की भी शुरुआत हुई है जो इस डेटा सेंटर को दुनिया भर के अन्य केंद्रों से जोड़ेगा। यह नीति निर्माण में प्रगतिशीलता और निर्णय लेने में गतिशीलता के बीच तालमेल को दर्शाता है

कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश और गूगल क्लाउड के वैश्विक सीईओ थॉमस कुरियन भी शामिल हुए। केंद्रीय विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू, दूरसंचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्ठल और अदाणी एंटरप्राइजेज के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

वैष्णव ने गूगल से आह्वान किया कि वह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को वैश्विक इंटरनेट डेटा ट्रांस्फर का अगला केंद्र बनाए। उन्होंने कहा, ‘अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की स्थिति रणनीतिक तौर पर महत्त्वपूर्ण है। सिंगापुर पहले से ही काफी बोझ तले दबा हुआ है। हम अंडमान को वैश्विक इंटरनेट डेटा ट्रांस्फर का अगला प्रमुख केंद्र क्यों नहीं बना सकते?

भारत सरकार इस पहल को पूरा समर्थन देगी। अंडमान द्वीप समूह गूगल एवं अन्य इंटरनेट-आधारित संगठनों को दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ने में मदद कर सकता है जो नई डेटा क्षमता की तलाश में हैं।’

इस एआई हब में विभिन्न सेवाओं के लिए गूगल ने अदाणी एंटरप्राइजेज और भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement