facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो एंटीट्रस्ट जांच के तहत सरकार ने एयरलाइंस से किराए का डेटा मांगा

Advertisement

भारत के विमानन बाजार में करीब 65 फीसदी भागीदारी रखने वाली इंडिगो में पायलटों की कमी ने पिछले महीने लगभग 4,500 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर किया

Last Updated- January 07, 2026 | 10:11 PM IST
IndiGo

एक दस्तावेज से पता चला है कि भारत सरकार ने इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा से वसूले जाने वाले औसत किराए के आंकड़े मुहैया कराने को कहा है। एंटीट्रस्ट अधिकारी दिसंबर में हुए यात्रा संबंधित व्यवधानों की जांच कर रहे हैं।

भारत के विमानन बाजार में करीब 65 फीसदी भागीदारी रखने वाली इंडिगो में पायलटों की कमी ने पिछले महीने लगभग 4,500 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर किया। इससे हजारों यात्री फंस गए और देशभर में हवाई यात्रा अस्त-व्यस्त हो गई। संकट के दौरान कुछ एयरलाइनों के किराए में भारी वृद्धि हुई, जिससे सरकार को उन पर अस्थायी सीमा लगानी पड़ी।

भारत के प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीआई ने दिसंबर में कहा कि वह यह आकलन करने के लिए इंडिगो के खिलाफ जांच कर रहा है कि उसने अपनी बाजार स्थिति का दुरुपयोग किया है या नहीं। इंडिगो ने इस मामले पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

रॉयटर्स ने 1 जनवरी को इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा को भेजे गए सरकारी ईमेल की समीक्षा की है। इसके अनुसार, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय, जो सुरक्षा की निगरानी करता है, ने एयरलाइंस को पत्र लिखकर 1-15 दिसंबर की अवधि के लिए, इकॉनमी और प्रीमियम इकोनॉमी सीटों के लिए उनके द्वारा संचालित हर रूट पर औसत किरायों की जानकारी मांगी है।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement