facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor India ने आयोनिक-5 की 1,744 इकाइयों को बुलाया वापस

Advertisement

सियाम की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Hyundai Motor इसको ठीक करने के लिए 21 जुलाई 2022 से 30 अप्रैल 2024 के बीच निर्मित इकाइयों को वापस बुला रही है।

Last Updated- June 14, 2024 | 12:21 PM IST
Hyundai Motor
Representative Image

हुंदै मोटर इंडिया एकीकृत चार्जिंग नियंत्रण इकाई में समस्या के कारण अपने इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की 1,744 इकाइयों को वापस बुला रही है। उद्योग संगठन सियाम से मिली जानकारी के अनुसार इन इकाइयों में यह समस्या आई है।

सियाम की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी इसको ठीक करने के लिए 21 जुलाई 2022 से 30 अप्रैल 2024 के बीच निर्मित इकाइयों को वापस बुला रही है। इसमें कहा गया कि कि वह इन इकाइयों को एकीकृत चार्जिंग नियंत्रण इकाई में संभावित समस्या के कारण वापस बुला रही है, जिससे 12V बैटरी ‘डिस्चार्ज’ (खत्म) हो सकती है।

संपर्क करने पर हुंदै कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हुंदै मोटर इंडिया में ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोनिक 5 को वापस मंगाना, प्रभावित वाहनों में एकीकृत चार्जिंग नियंत्रण इकाई (आईसीसीयू) का निरीक्षण और उन्नयन करने के लिए एक सक्रिय कदम है। इसका ग्राहकों पर कोई खर्च नहीं आएगा।’’

प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के समर्पित दल वाहन मालिकों के संपर्क में रहेंगे और इस संबंध में उनका मार्गदर्शन करेंगे। आयोनिक 5 की कीमत 46.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement