facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indigo ने ‘6ई’ के मुद्दे पर महिंद्रा को अदालत में घसीटा

Advertisement

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने अदालत को यह भी बताया कि महिंद्रा इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सोमवार की शाम उसके पास पहुंची थी।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:41 PM IST
indigo

विमानन कंपनी इंडिगो ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल को दिल्ली उच्च न्यायालय में घसीटा है। विमानन कंपनी ने आरोप लगाया है कि महिंद्रा की अगले साल फरवरी में आने वाली इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा बीई 6ई में उसके ट्रेडमार्क 6ई का उल्लंघन किया गया है।

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने अदालत को यह भी बताया कि महिंद्रा इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सोमवार की शाम उसके पास पहुंची थी। मामला मंगलवार को न्यायमूर्ति अमित बंसल के सामने आया मगर उन्होंने मामले की सुनवाई करने से खुद को अलग कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

विवाद ने तब तूल पकड़ा जब पिछले महीने 25 नवंबर को ट्रेडमार्क रजिस्ट्रार ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘बीई 6ई’ के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण का आवेदन स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि ट्रेडमार्क कानूनों के तहत, ट्रेडमार्क के कुल 45 वर्ग हैं, जिनमें 1-34 वर्ग उत्पादों के हैं और 35-45 वर्ग सेवाओं के हैं।

दरअसल इंडिगो एयरलाइन के डिजाइनर कोड में ‘6ई’ का इस्तेमाल होता आ रहा है और उसके पास इसका ट्रेडमार्क मौजूद है। विमानन उद्योग में कॉल साइन अक्षरों और संख्याओं का एक समूह है जिसका उपयोग हवाई-भूमि संचार में एक विमान की पहचान करने के लिए किया जाता है। इस मामले वह 6ई है।

घरेलू वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हमने सद्भावना के उल्लंघन से जुड़ी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की चिंताओं को ध्यान में रखा है और हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हम सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए उनके साथ चर्चा कर रहे हैं।’

हालांकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कहा कि उसका ट्रेडमार्क ‘बीई 6ई’ इंडिगो के ‘6ई’ से अलग है जिससे ग्राहकों के मन में किसी भी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं रहती है। हालांकि महिंद्रा ने दावा किया कि उसने अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘बीई 6ई’ के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण का आवेदन किया है जो कि इंडिगो के 6ई से मौलिक रूप से अलग है जिससे भ्रम की कोई भी संभावना नहीं रहती है।

इस मामले में इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि विमानन कंपनी अपने ट्रेडमार्क और ब्रांड पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।

इंडिगो ने कहा, ‘6ई कोड पिछले 18 वर्षों से इंडिगो की पहचान का अभिन्न अंग है और यह एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है, जिसकी वैश्विक स्तर पर मजबूत मान्यता है। इस कोड का किसी भी रूप में अनधिकृत इस्तेमाल इंडिगो के अधिकारों का उल्लंघन करता है।’

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement