facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSMEs से सरकारी खरीदी में 43% की गिरावट

Advertisement

केंद्र सरकार ने न्यूनतम सालाना खरीद की नीति में संशोधन कर एमएसई से अनिवार्य रूप से खरीद की सीमा 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी। इस क्रम में यह कानून भी बनाया गया है

Last Updated- December 31, 2024 | 10:32 PM IST
Automobile Industry

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की वित्त वर्ष 24 में सूक्ष्म व लघु उद्यमों (एमएसई) से खरीद 43 फीसदी की भारी गिरावट के साथ महज 773.39 करोड़ रुपये रह गई। वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण के नवीनतम संस्करण के मुताबिक 188 सीपीएसई ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1,369.46 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम महासंघ (एफआईएसएमई) के महासचिव अनिल भारद्वाज ने बताया, ‘इसके मुख्य कारणों में से एक आम चुनाव के कारण सार्वजनिक खरीद में गिरावट होना है। बजट जुलाई में ही पेश किया जा सका। इसका परिणाम यह हुआ कि छह महीने का नुकसान हो गया।’

वित्त वर्ष 24 में कुल खरीदारी 5,30,151.48 करोड़ रुपये थी और इसमें से एससी/एसटी उद्यमियों के स्वामित्व वाले एमएसई से खरीदारी बढ़कर 1,689.59 करोड़ रुपये हुई थी जबकि इन उद्यमियों से वित्त वर्ष 23 में 1,616.01 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई थी। इसके अलावा महिलाओं के स्वामित्व वाली एमएसई से खरीदारी वित्त वर्ष 24 में बढ़कर 3,252.66 करोड़ रुपये हो गई थी, जबकि वित्त वर्ष 23 में 2,403.46 करोड़ रुपये थी। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में एमएसई की सार्वजनिक खरीद नीति अधिसूचित की थी।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय को 1 अप्रैल, 2012 से इस नीति को लागू करने का दायित्व सौंपा गया था। इस नीति का लक्ष्य एमएसई के उत्पादों और सेवाओं की मार्केटिंग कर उन्हें बढ़ावा देना व बेहतर बनाना है। केंद्र सरकार ने न्यूनतम सालाना खरीद की नीति में संशोधन कर एमएसई से अनिवार्य रूप से खरीद की सीमा 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी। इस क्रम में यह कानून भी बनाया गया है कि इस 25 फीसदी में से महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसई से न्यूनतम 3 फीसदी और एससी/एसटी के स्वामित्व वाले एमएसई से न्यूनतम 4 फीसदी खरीदारी अनिवार्य रूप से की जाए।

कारोबार में लेनदेन की लागत घटाने के लिए एमएसई को मदद दी जाती है। इस क्रम में एमएसई को निविदा के सेट नि:शुल्क मुहैया करवाए जाते हैं और उन्हें बयाना राशि अदा करने से भी छूट दी गई है। ये संशोधन 1 अप्रैल, 2019 से लागू किए गए थे।

इंडिया एसएमई फोरम के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया, ‘सरकार के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की एमएसई से खरीदारी को बढ़ावा देने की नीति के जबरदस्त परिणाम सामने आए हैं। लेकिन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के प्रबंधन में खरीदारी को लेकर सोच बदलने की जरूरत है। उन्हें एमएसई को प्रोत्साहन व दंडित करने की नीति के बजाये देश के निर्माण में एमएसई की भूमिका को सही मायने में समझना होगा।’

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement