facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Eruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेरा

Advertisement

एड-टेक प्लेटफॉर्म एरुडाइटस को उम्मीद है कि विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ नई रणनीतिक साझेदारियों के चलते अगले पांच वर्षों में भारत उसके कुल राजस्व का 50% योगदान देगा

Last Updated- May 30, 2026 | 10:09 AM IST
Eruditus Cofounder and CEO Ashwin Damera
सिंगापुर मुख्यालय वाले एड-टेक प्लेटफॉर्म एरुडाइटस के सह-संस्थापक और सीईओ अश्विन दामेरा

सिंगापुर मुख्यालय वाले एड-टेक प्लेटफॉर्म एरुडाइटस को उम्मीद है कि अगले 5 वर्षों में भारत उसके कुल राजस्व में आधे से ज्यादा का योगदान देगा। कंपनी देश में विदेशी विश्वविद्यालयों से साझेदारी पर जोर दे रही है। अभी, भारत कंपनी के राजस्व में करीब 25 फीसदी का योगदान देता है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ अश्विन दामेरा ने कहा कि कंपनी ने सात विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी की है और उन दोनों का संयुक्त उद्यम भारत में उनका मार्केट एंट्री पार्टनर होगा। इनमें यूएनएसडब्ल्यू सिडनी, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल. यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, यूनिवर्सिटी ऑफ अबरदीन, इलिनॉय टेक और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी शामिल हैं। 

संयुक्त उद्यम के ढांचे के तहत विदेशी विश्वविद्यालयों के पास आम तौर पर 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि एरुडाइटस  के पास 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी। दामेरा के अनुसार ये विश्वविद्यालय जहां अकादमिक देखेंगी (इसमें पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, फैकल्टी की भर्ती, दाखिले और शोध शामिल हैं), वहीं एरुडाइटस  परिचालन, छात्रों के अनुभव, आवास, टेक्नॉलजी इंटीग्रेशन और कंपनी कामकाज का प्रबंधन करेगा।

उन्होंने कहा, हमने भारत में एक कंपनी के तौर पर शुरुआत की थी, लेकिन अब भारतीय स्कूलों पर ज्यादा ध्यान देने और साथ ही विदेशी कैंपस होने से मुझे लगता है कि भारत फिर से हमारे काम का बड़ा हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा, अभी भारत हमारी कमाई में लगभग 25 फीसदी का योगदान देता है। मुझे लगता है कि अगर आप 5 साल बाद यही सवाल पूछेंगे तो शायद यह आधा से भी ज्यादा होगा।

2010 में स्थापित एरुडाइटस  ने शुरू में विश्वविद्यालयों को अपने साथ जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया ताकि वह ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम पेश कर सके और अपने कैंपस से बाहर के बाजारों तक पहुंच बना सके। कंपनी की शुरुआती साझेदारियों में इनसीड, व्हार्टन स्कूल और मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी जैसे संस्थान शामिल थे। 

Advertisement
First Published - May 30, 2026 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement