facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़े प्रोजेक्ट्स को राहत, पोस्ट फैक्टो पर्यावरण मंजूरी पर विशेषज्ञों की सहमति

Advertisement

कानून विशेषज्ञों ने कहा- पहले से चल रही या पूरी हो चुकी परियोजनाओं को मंजूरी देने से रियल एस्टेट, इन्फ्रा और खनन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

Last Updated- November 20, 2025 | 9:29 AM IST
Supreme Court

उच्चतम न्यायालय के पोस्ट-फैक्टो यानी परियोजना शुरू अथवा पूरी होने के बाद पर्यावरण मंजूरी को प्रतिबंधित करने का फैसला पटलने को कानून विशेषज्ञों ने उचित बताया है। उनका मानना है कि इससे रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा, सार्वजनिक उपक्रमों की बड़ी परियोजनाओं और खनन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

कानून फर्म एसकेवी लॉ ऑफिसेस में पार्टनर आशुतोष के श्रीवास्तव ने इसे महत्त्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे 2017 और 2021 की सरकारी अधिसूचनाएं पुन: प्रभावी हो गई हैं, जो पूर्वव्यापी पर्यावरण मंजूरी की अनुमति देती थीं। उन्होंने कहा, ‘जिन परियोजनाओं पर निकट भविष्य में संकट के बादल छाए थे, वे अब दोबारा अपने आप आगे बढ़ सकती हैं।’ उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट और निर्माण परियोजनाओं आदि पर इस फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे। श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स अस्पतालों और ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों सहित प्रमुख सार्वजनिक इन्फ्रा को इससे काफी फायदा होगा।

कानून फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास में पार्टनर रामानुज कुमार ने कहा, ‘सर्वोच्च अदालत ने विकास और पर्यावरणीय अनिवार्यता के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है।’ कानून फर्म चितले ऐंड चितले पार्टनर्स की मैनेजिंग पार्टनर सुचित्रा चितले ने व्यावहारिक आधार पर इस कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘जो पहले से बना है, उसे ध्वस्त करने से निर्माण की तुलना में प्रदूषण अधिक होगा। वैसे योजना अधिकारियों को अब भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान करना चाहिए।’

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement