facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Food trader fee: छोटे खाद्य कारोबारियों को राहत, फेरी वालों को नहीं देना होगा पंजीयन शुल्क

Advertisement

FSSAI ने फेरी वालों के लिए पंजीयन शुल्क माफ किया

Last Updated- October 09, 2024 | 4:51 PM IST

छोटे खाद्य कारोबारियों (फेरी वाला) के लिए अच्छी खबर है कि अब उन्हें पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने फेरी वालों के लिए पंजीयन शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया है। हालांकि जिन्होंने पहले आवेदन कर दिए हैं, उन्हें शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

फेरी वालों को कितना देना होता है पंजीयन शुल्क?

खाद्य सुरक्षा व मानक विनियम, 2011 के तहत प्रत्येक छोटे खाद्य व्यवसाय संचालकों यानी खाद्य कारोबारियों को पंजीयन कराना होता है। इसके लिए इन कारोबारियों को सालाना 100 रुपये शुल्क देना होता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI)ने एक आदेश जारी कर फेरीवालों के लिए लगने वाले इस शुल्क को माफ करने की घोषणा की है।

इस आदेश में कहा गया है कि फेरीवाला का अर्थ है एक ऐसा व्यक्ति जो पैकेज्ड या ताजे तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करके (आमतौर पर पैदल या चलने वाले ठेलों पर) बेचता है।

इस आदेश में यह भी कहा कि शुल्क माफी का यह फैसला 28 सितंबर से लागू होगा। FSSAI ने फेरीवालों का पंजीयन शुल्क माफ करने के साथ ही उन्हें नये पंजीकरण के लिए आवेदन करने पर 5 वर्षों के लिए पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।

नवीनीकरण पर भी शुल्क नहीं, लेकिन पुराने आवेदन का शुल्क नहीं होगा वापस

FSSAI ने नये पंजीयन के लिए शुल्क माफ करने के साथ ही मौजूदा पंजीयन का नवीनीकरण कराने पर भी फेरीवालों को राहत दी है। अब फेरी वालों को मौजूदा पंजीयन का नवीनीकरण कराने पर भी शुल्क नहीं देना होगा।

हालांकि जो फेरी वाले पंजीयन के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें राहत नहीं दी गई है। FSSAI द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि जिन फेरी वालों ने 28 सितंबर, 2024 से पहले पंजीयन के लिए आवेदन किए हैं और उनके आवेदन प्रक्रिया में हैं, उनकी शुल्क वापसी पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement