facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुनिया भर में दवा कंपनियों की दौड़ तेज! मोटापा की दवा पर बड़ा मुकाबला

Advertisement

मोटापा की दवाओं की वैश्विक दौड़ तेज, नई दवाओं के ट्रायल, जेनेरिक लॉन्च और बड़ी डील्स से फार्मा सेक्टर में हलचल

Last Updated- March 11, 2026 | 11:31 AM IST
Pharma Sector

पिछले हफ्ते फार्मा सेक्टर में कई अहम खबरें सामने आईं। कहीं नई दवाओं के ट्रायल की जानकारी आई, तो कहीं जेनेरिक दवाएं लॉन्च हुईं। कुछ कंपनियों ने बड़ी डील भी की और नियमों से जुड़े कुछ बदलाव भी देखने को मिले। एमके ब्रोकरेज की फार्मा वीकली रिपोर्ट के मुताबिक इन घटनाओं का असर भारत के साथ-साथ दुनिया की कई दवा कंपनियों पर पड़ सकता है।

मोटापा की दवाओं को लेकर तेज हो रही दौड़

दुनिया भर में मोटापा से जुड़ी दवाओं को लेकर कंपनियों के बीच मुकाबला बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार Zealand Pharma और Roche की मोटापा से जुड़ी दवा के ट्रायल में मरीजों का वजन करीब 10.7 प्रतिशत तक कम हुआ। हालांकि नतीजे बाजार की उम्मीदों से थोड़े कम रहे। इसी बीच Pfizer ने भी चीन के मोटापा दवा बाजार में कदम रख दिया है।

जेनेरिक दवाओं के बाजार में भी हलचल तेज है। Aspen Pharmacare कनाडा में सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक वर्जन के लिए मंजूरी लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कनाडा को दूसरे देशों में लॉन्च के लिए रेफरेंस मार्केट बनाया जा सकता है। वहीं Aurobindo Pharma और Natco Pharma ने अमेरिका में कैंसर की दवा Pomalyst के जेनेरिक वर्जन को लॉन्च किया है।

भारतीय कंपनियों की नई पहल

भारतीय कंपनियां भी नए कदम उठा रही हैं। Alembic Pharma ने अमेरिका में मूत्र संक्रमण (UTI) के इलाज की दवा Pivya की पहली बिक्री शुरू की है। यह कंपनी का अमेरिका में पहला ब्रांडेड उत्पाद है। इसके अलावा Emcure Pharma ने Roche के साथ समझौता किया है, जिसके तहत वह भारत में Roche की किडनी और ट्रांसप्लांट से जुड़ी दवाओं की मार्केटिंग करेगी। वहीं Glenmark Pharma भारत में सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी कीमत मूल दवा से काफी कम हो सकती है।

वैश्विक स्तर पर बड़ी डील

रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर भी कई बड़े फैसले सामने आए हैं। Sanofi ने ब्राजील में अपने जेनेरिक बिजनेस Medley को स्थानीय कंपनी EMS को 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा में बेचने पर सहमति जताई है। इसी तरह Lonza ने अपने कैप्सूल और हेल्थ इंग्रीडिएंट्स बिजनेस को Lone Star Funds को बेचने का फैसला किया है, हालांकि कंपनी इसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखेगी।

नियमों में बदलाव और सख्ती

दवा उद्योग में रेगुलेटरी स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। USFDA ने दवा कंपनियों के लिए नया ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी किया है, इसमें बताया गया है कि जांच के दौरान अगर कोई कमी या आपत्ति मिलती है तो कंपनियों को उसका जवाब कैसे देना चाहिए। वहीं भारत में भी क्लीनिकल ट्रायल की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत अगर किसी दवा का ट्रायल कई जगहों पर हो रहा है, तो उसके लिए सिर्फ एक एथिक्स कमेटी की मंजूरी ही काफी हो सकती है।

Also Read | मध्य पूर्व संकट के बीच एयर इंडिया ने बढ़ाया ईंधन शुल्क, महंगी होंगी फ्लाइट्स!

भारतीय फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती

रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर दवा निर्यात पर भी पड़ सकता है। फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया का कहना है कि सप्लाई और शिपिंग में दिक्कत आने से भारतीय फार्मा उद्योग को करीब 250 से 500 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है।

USFDA निरीक्षण और मंजूरी

इस दौरान USFDA ने कुछ भारतीय दवा कंपनियों के प्लांट्स का निरीक्षण भी किया। डॉ. रेड्डीज को अपने श्रीकाकुलम प्लांट के लिए निरीक्षण रिपोर्ट मिल गई है। वहीं लूपिन के अंकलेश्वर प्लांट की जांच के बाद दो आपत्तियां दर्ज की गईं। इसके अलावा लॉरस, ग्लेनमार्क, ऑरोबिंदो और ज़ायडस जैसी कंपनियों की कुछ जेनेरिक दवाओं को भी USFDA से मंजूरी मिली है। रिपोर्ट में कुछ दवा कंपनियों में मैनेजमेंट से जुड़े बदलावों का भी जिक्र किया गया है। ग्लैंड फार्मा के सीईओ ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं जीएसके फार्मा ने नए सीएफओ की नियुक्ति की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 11:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement