facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IBC में बड़ा बदलाव: अब लेनदारों की समिति को बताना होगा कारण, समाधान योजना में बढ़ेगी पारदर्शिता

Advertisement

वित्त मंत्री ने आईबीसी में संशोधन कर लेनदारों की समिति के लिए चयन के कारणों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया है, ताकि दिवाला प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो सके

Last Updated- March 30, 2026 | 10:15 PM IST
IBC Amendment Bill 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

IBC Amendment Bill: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोक सभा में बताया कि दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के संशोधित विधेयक में एक अतिरिक्त प्रावधान किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि लेनदारों की समिति (सीओसी) द्वारा आवेदक को सफल समाधान आवेदक के रूप में चुनने के कारणों का रिकॉर्ड रखा जाए।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘इससे आईबीसी प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता आएगी।’ वित्त मंत्री ने कहा कि आईबीसी से अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की वसूली हो सकी है  और इसने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को बेहतर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आईबीसी के तहत सीओसी में  वित्तीय लेनदार शामिल होते हैं और इसमें सीमित भागीदारी व मतदान अधिकारों वाले परिचालन लेनदार भी शामिल हो सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने जेट एयरवेज परिसमापन और भूषण स्टील-जेएसडब्ल्यू जैसे मामलों में सीओसी के आचरण और उसकी वाणिज्यिक समझ के क्रियान्वयन को लेकर चिंता जताई थी।

भारतीय दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड ने दिवाला समाधान प्रक्रिया में सीओसी की जवाबदेही बढ़ाने के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं, साथ ही बैठकों में गहन विचार विमर्श का प्रस्ताव भी दिया है।

आईबीसी विधेयक लोक सभा में पारित कर दिया गया, जिसे सोमवार को संसद में पेश किया गया था। इसमें संसद की प्रवर समिति की सभी प्रमुख 11 सिफारिशें स्वीकार कर ली गई हैं।  विधेयक में शामिल कुछ प्रमुख बदलावों में राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) के लिए अपील के निपटान हेतु 3 महीने की समय-सीमा तय किया जाना शामिल है। सरकार ने कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया में हो रही देरी की समस्या से निपटने के लिए समाधान योजना की मंजूरी या अस्वीकार करने के लिए 30 दिन की समय सीमा का प्रस्ताव किया है। 

सीतारमण ने कहा, ‘आईबीसी विधेयक का मकसद मौजूदा दिवाला ढांचे को मजबूत करना है। आईबीसी ने मूल्यांकन में सुधार, कंपनियों को चालू व्यवसाय के रूप में जारी रखने में सक्षम बनाने के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद की है।’

वित्त मंत्री ने कहा कि स्वीकार किए जाने के स्तर से पहले ही निपटाए जा रहे मामलों की संख्या 32,179 तक पहुंच गई है, जिनमें 14.62 लाख करोड़ रुपये की चूक का मामला शामिल था।  

Advertisement
First Published - March 30, 2026 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement