facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र ने राज्यों से बातचीत की पहल की

Advertisement

कोयला आधारित क्षमता में 12 गीगावॉट की बढ़ोतरी की योजना

Last Updated- November 06, 2023 | 10:05 PM IST
Thermal power plant

इस साल बिजली की रिकॉर्ड बढ़ी मांग को देखते हुए केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने परंपरागत और अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों से बातचीत की पहल की है। केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मार्च 2024 तक कोयला से होने वाला बिजली उत्पादन 12 गीगावॉट बढ़ जाएगा।

राज्यों के बिजली मंत्रियों की दिल्ली में आयोजित सालाना बैठक के पहले दिन सिंह ने आज कहा, ‘अगस्त से हर महीने बिजली की मांग 20 प्रतिशत बढ़ी है। हमने सबी राज्यों व इकाइयों से 100 प्रतिशत क्षमता से संयंत्र चलाने को कहा है।

हमने कोयला उत्पादक इलाकों में नए बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्यों के साथ बातचीत की है, जिससे भविष्य की मांग पूरी की जा सके।’ सिंह ने कहा कि ज्यादातर राज्य परंपरागत (कोयला) व अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने को सहमत हो गए हैं।

सिंह ने कहा, ‘यह फैसला किया गया है कि केंद्रीय बिजली प्राधिकरण व राज्य मिलकर संसाधन पर्याप्ततता योजना तैयार करेंगे, जिससे भविष्य की मांग पूरी करने के लिए क्षमता तैयार की जा सके।’

बिजली सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि 2031-32 तक 70 से 75 गीगावॉट अतिरिक्त कोयला आधारित क्षमता की जरूरत होगी, जिससे कि मौसम के कारण मांग में होने वाले उतार चढ़ाव की भरपाई हो सके।

उन्होंने कहा, ‘अगले साल तक 500 मेगावॉट पनबिजली उत्पादन की उम्मीद है। कोयला आधारित क्षमता भी ढ़ेगी। भंडारण सुविधा के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता भी बढ़ेगी। कई राज्यों ने अतिरिक्त बिजली उत्पादन के संकेत दिए हैं, जो नई व पुरानी दोनों तरह की इकाइयों से होगा।’

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement