facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

औद्योगिक सेक्टर को बड़ी राहत: केंद्र ने वाणिज्यिक एलपीजी कोटा बढ़ाकर किया 70 प्रतिशत

Advertisement

केंद्र ने औद्योगिक जरूरतों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70% कर दिया है। स्टील, ऑटोमोबाइल और कपड़ा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी

Last Updated- March 27, 2026 | 10:52 PM IST
LPG Pipeline
फोटो क्रेडिट: PTI

केंद्र सरकार ने इस्पात और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों समेत तमाम औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन में 20 प्रतिशत की और वृद्धि कर दी है। इससे अब यह कोटा युद्ध से पहले की मांग का 70 प्रतिशत हो गया है।

पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने राज्य के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि अतिरिक्त आपूर्ति इस्पात, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, डाई, रसायन और प्लास्टिक जैसे श्रम वाले उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि इनसे ही अन्य कई आवश्यक क्षेत्र जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘मौजूदा 50 प्रतिशत आवंटन के अतिरिक्त अब 20 प्रतिशत और गैस दी जाएगी, जिससे कुल वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन गैर-घरेलू एलपीजी के युद्ध से पहले की मांग का 70 प्रतिशत हो जाएगा।’ तेल मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में तीन अलग-अलग निर्देशों के माध्यम से राज्यों को युद्ध-पूर्व वाणिज्यिक एलपीजी कोटे का 40 प्रतिशत आवंटित किया था। मंत्रालय ने पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए कुछ सुधारों के आधार पर राज्यों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी आवंटित की थी।

Also Read: तेल 100 डॉलर पार; बेहाल शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,690 अंक टूटा

अब ताजा फैसले के तहत दी जाने वाली अतिरिक्त 20 प्रतिशत एलपीजी प्राथमिकता वाले उद्योगों को दी जाएगी। मित्तल ने कहा, ‘इनमें, प्रक्रिया उद्योगों या उन उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें विशेष ताप उद्देश्यों के लिए एलपीजी की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसके विकल्प के तौर पर कोई और गैस इस्तेमाल नहीं की जा सकती।’

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement