facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को चीन जैसा ‘सुपर ग्रिड’ बनाने की जरूरत, तभी 1800 गीगावॉट का लक्ष्य हासिल होगा: सारंगी

Advertisement

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को लेकर सरकार का प्लान बताया

Last Updated- May 11, 2026 | 10:44 PM IST
Santosh Kumar Sarangi
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी | फाइल फोटो

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने सीआईआई के वार्षिक व्यापार सम्मेलन 2026 में कहा कि 2050 तक 1,800 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के नीति आयोग के अनुमान को हासिल करने के लिए भारत को चीन जैसी सुपर ग्रिड योजना बनाने की जरूरत है।

उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सारंगी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के कुछ इलाके में केंद्रीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘भारत ने 2030 तक लगभग 574 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है, ताकि एक ‘सुपर ग्रिड’ बनाया जा सके। इसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा से समृद्ध क्षेत्रों से बिजली को ‘लोड सेक्टर’ तक पहुंचाने के लिए हाई-वोल्टेज डीसी और एचवीएसी लाइनें बिछाई जा रही हैं।’

नवाचार और शोध पर प्रगतिशील निवेश पर जोर देते हुए सारंगी ने कहा, ‘पेरोवस्काइट सोलर सेल एक ऐसा रास्ता दिखा रहे हैं, जिसके माध्यम से सोलर एनर्जी की दरें घटकर लगभग 1 रुपया प्रति यूनिट तक आ सकती हैं।

इसी तरह एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में हो रहे शोध से यह संभावना भी बनती है कि भारत ऐसे समाधान खोज ले, जो लीथियम आयरन फॉस्फेट  बैटरी से भी ज़्यादा सस्ते हों।’ सारंगी ने कहा कि देश में निवेशकों, डेवलपरों और निर्माताओं को नीतिगत स्थिरता का भरोसा दिलाने के लिए नीति-निर्माण के प्रति एक लचीला और फुर्तीला दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा।

Advertisement
First Published - May 11, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement