facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने विद्युत अधिनियम में ऐतिहासिक संशोधन किया पेश, क्रॉस-सब्सिडी के बोझ से मिलेगी राहत

Advertisement

सार्वजनिक परामर्श के लिए आज जारी किए गए मसौदा विधेयक में राज्य विद्युत नियामक आयोगों को स्वतः संज्ञान पर शुल्क निर्धारित करने का अधिकार देने का भी प्रस्ताव है

Last Updated- October 10, 2025 | 10:38 PM IST
Electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बिजली क्षेत्र के सुधारों को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने आज विद्युत अधिनियम में ऐतिहासिक संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसमें अनिवार्य लागत-प्रतिबिंबित शुल्क लागू करने, उद्योगों के लिए बिजली की ऊंची दरों को कम करने और रेलवे प्रणालियों तथा विनिर्माण कंपनियों को क्रॉस-सब्सिडी के बोझ से छूट प्रदान करने का प्रस्ताव है।

अ​धिनियम में संशोधन का उद्देश्य मजबूत और दूरदर्शी कानूनी ढांचा तैयार करना है जो 6.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घाटे का सामना कर रही बिजली वितरण कंपनियों के वित्तीय दबाव को दूर करेगा, उच्च औद्योगिक शुल्कों पर लगाम लगाएगा तथा स्वच्छ ऊर्जा अपनाए जाने को बढ़ावा देगा। बिजली की ऊंची दरों से औद्योगिक प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई है और इसका आर्थिक विकास पर भी असर पड़ता है। 

बिजली मंत्रालय ने विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 के मसौदे में कहा है, ‘विद्युत अधिनियम में संशोधन के जरिये विद्युत नियामक आयोगों के लिए लागत-प्रतिबिंबित शुल्क तय करना अनिवार्य होगा। राज्य सरकारों के लिए विशिष्ट उपभोक्ता श्रेणियों को अग्रिम स​ब्सिडी देने की सुविधा जारी रहेगी ताकि किसी भी उपभोक्ता समूह पर अनुचित बोझ न पड़े।’

सार्वजनिक परामर्श के लिए आज जारी किए गए मसौदा विधेयक में राज्य विद्युत नियामक आयोगों को स्वतः संज्ञान पर शुल्क निर्धारित करने का अधिकार देने का भी प्रस्ताव है।  इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संशोधित दरें प्रत्येक वित्त वर्ष की 1 अप्रैल से लागू किए जाएं, जिससे बिजली क्षेत्र में समग्र वित्तीय अनुशासन में सुधार होगा। विधेयक में कहा गया है कि उच्च औद्योगिक शुल्क, क्रॉस-सब्सिडी और बिजली की बढ़ती खरीद लागत ने भारतीय उद्योग, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को कमजोर कर दिया है। इसमें कहा गया है, ‘प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य बिजली की दरों को युक्तिसंगत बनाना, मांग में तेजी लाना और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना है, जिससे भारत की आ​र्थिक उत्पादकता को सुदृढ़ बनाया जा सके।’

विधेयक में परिवहन और लॉजिस्टिक लागत कम करने, दक्षता में सुधार लाने और वैश्विक बाजारों में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए विनिर्माण उद्यमों, रेलवे और मेट्रो रेल को पांच वर्षों के भीतर क्रॉस-सब्सिडी के बोझ से छूट देने का भी प्रस्ताव है।

भारतीय रेलवे और मेट्रो रेल प्रणालियों के लिए बिजली की दर में क्रॉस-सब्सिडी और अधिभार लगता है इससे यह और महंगा हो जाता है। इसकी वजह से मालवहन और लोगों के परिवहन की लागत बढ़ जाती है। ये उच्च लागतें अंततः पूरी अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की कीमत बढ़ाती हैं।

भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को रफ्तार देने के लिए विधेयक में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) को बाजार संचालित साधनों को पेश करने के लिए विशेष रूप से सशक्त बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे निवेश आकर्षित होगा, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वृद्धि सुनिश्चित होगी। 

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement