facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो की उड़ान अब ‘विली’ के हाथ: IATA चीफ विलियम वॉल्श बने नए CEO, अगस्त में संभालेंगे कमान

Advertisement

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी अपने परिचालन को स्थिर करने और वैश्विक विस्तार में तेजी लाने पर ध्यान दे रही है

Last Updated- March 31, 2026 | 10:18 PM IST
William Walsh
इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व चीफ विलियम वॉल्श को बनाया अपना नया CEO | फोटो: LinkedIn/William ‌Walsh

प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने आज इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के महानिदेशक विलियम वाल्श को अपना नया मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति विमानन कंपनी के परिचालन में एक बड़े व्यवधान के बाद पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के करीब तीन सप्ताह बाद हुई है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी अपने परिचालन को स्थिर करने और वैश्विक विस्तार में तेजी लाने पर ध्यान दे रही है।

विली वाल्श के नाम से चर्चित विलियम 31 जुलाई को आईएटीए में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद बतौर सीईओ इंडिगो की कमान संभालेंगे। हालांकि उनकी नियु​क्ति नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर करेगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह अगस्त के आरंभ में अपना कार्यभार संभाल लेंगे। आईएटीए करीब 300 विमानन कंपनियों का प्रतिनिधि संगठन है जिसकी वैश्विक वाणिज्यिक विमानन यातायात में 80 फीसदी से अ​धिक हिस्सेदारी है।

वाल्श इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनैशनल एयरलाइंस ग्रुप (आईएजी) के मुख्य कार्यकारी के रूप में काम कर चुके हैं। आईएजी एक होल्डिंग कंपनी है जिसके पास एरो लिंगस और आइबेरिया सहित कई विमानन कंपनियों का स्वामित्व है। 

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने वाल्श की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर विमानन कंपनी के संचालन और बाजार की जटिलताओं से निपटने में वाल्श के पास व्यापक अनुभव है। यही अनुभव उन्हें लगातार उभरते और बेहद प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय विमानन परिवेश में इंडिगो की वृद्धि का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाता है।

इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया एल्बर्स के जाने के बाद से ही अंतरिम सीईओ के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विमानन कंपनी बदलाव और वृद्धि के एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। ऐसे में वाल्श एक वैश्विक दृष्टिकोण और मजबूत परिचालन विशेषज्ञता लेकर आएंगे। भाटिया इस विमानन कंपनी के प्रवर्तक भी हैं।

वाल्श ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, ‘मुझे इंडिगो का नेतृत्व करने का अवसर मिला है जिससे मुझे काफी खुशी हो रही है। इस विमानन कंपनी की बुनियाद काफी मजबूत, दृष्टिकोण बेहद आकर्षक और प्रतिष्ठा असाधारण है।’ उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है और इंडिगो इस बदलाव के दौर में सबसे आगे रहने के लिए बेहद अच्छी स्थिति में है।’

वाल्श ने कहा, ‘इंडिगो में जो चीज मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह है इसके लोग, उनका जुनून, उनकी व्यावसायिकता एवं प्रतिबद्धता। मैं सभी हितधारकों के लिए उत्कृष्टता, नवाचार, सहयोग और सतत मूल्य की संस्कृति तैयार करने के लिए संगठन के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल की उम्मीद करता हूं।’

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement