facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Microfinance में बड़ी वापसी की तैयारी, Kotak ने बताए सस्ते वैल्यूएशन वाले 3 स्टॉक्स जो करा सकते हैं तगड़ी कमाई

Advertisement

माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में लौट रही है रफ्तार, कोटक ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर जताया भरोसा

Last Updated- May 28, 2025 | 3:46 PM IST
Microfinance Sector

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में माइक्रोफाइनेंस सेक्टर को निवेश के लिहाज से “आकर्षक” (Attractive) बताया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। खास तौर पर कुछ राज्यों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर सेक्टर में धीरे-धीरे सुधार के संकेत ज़रूर नज़र आ रहे हैं।

Also Read: Adani Group का दिग्गज शेयर दौड़ने को तैयार! Motilal Oswal ने ‘Buy’ के साथ दिया नया टारगेट; Q4 में 48% उछला है मुनाफा

माइक्रोफाइनेंस लोन बुक में सालाना गिरावट, NBFC का प्रदर्शन बेहतर

CRIF हाईमार्क के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही तक माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री की कुल लोन बुक लगभग ₹3.8 लाख करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 14% कम है। NBFC कंपनियों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां उनका कुल लोन पोर्टफोलियो (GLP) स्थिर रहा, जबकि स्मॉल फाइनेंस बैंकों (SFBs) में तेज गिरावट देखी गई। डिसबर्समेंट यानी नए लोन जारी करने की प्रक्रिया पूरे सेक्टर में लगभग 38% घटी, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 11% की सुधार दिखा।

इंडस्ट्री में सक्रिय कर्जदारों की संख्या घटकर लगभग 8.3 करोड़ रह गई है, जो सालाना आधार पर 5% की गिरावट है। इसके साथ ही प्रति उधारकर्ता औसतन कर्ज भी घटकर ₹46,000 रह गया है, जो एक साल पहले के मुकाबले लगभग 10% कम है। इससे साफ है कि उद्योग में मांग और क्षमता, दोनों ही मोर्चों पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें…Defence Stocks: एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलते ही डिफेंस शेयर ने भरी उड़ान, दो दिन में 35% की शानदार तेजी; स्टॉक के नए टारगेट पर रखें नजर

एसेट क्वालिटी में सुधार, लेकिन कुछ राज्यों में खतरे के संकेत

रिपोर्ट में एसेट क्वालिटी को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया गया है। PAR 31-180 (वो कर्ज जो 31 से 180 दिनों तक बकाया हैं) में 0.2% की तिमाही गिरावट दर्ज की गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में काफी अच्छा सुधार देखने को मिला है। लेकिन कर्नाटक में हालात उलटे रहे, जहां इस कैटेगरी में लगभग 6% की तेज़ बढ़त देखी गई। तमिलनाडु में भी मामूली गिरावट आई है, जिसे लेकर कोटक ने चिंता जताई है।

कोटक ने यह भी बताया है कि ऐसे उधारकर्ताओं की संख्या घटी है जो जरूरत से ज्यादा कर्ज ले चुके थे। इससे सिस्टम पर दबाव कम हुआ है और जोखिम थोड़ा घटा है। कई लेंडर अब फिर से कर्ज देना शुरू कर चुके हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि सेक्टर की हालत और सुधरेगी। हालांकि, तीन अहम बातें अभी भी नजर रखे जाने लायक हैं- कर्नाटक की कमज़ोर स्थिति, तमिलनाडु में मई 2025 में जारी एक नया सरकारी अध्यादेश, और एक कर्जदार को केवल तीन लेंडरों से ही लोन देने की सीमा (3-lender cap) का प्रभाव जो पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है।

छोटे समय के लिए मुनाफे का मौका, लेकिन सोच-समझकर निवेश जरूरी

कोटक का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में जो सुधार दिख रहा है, वह बहुत लंबा नहीं चला है, बल्कि यह जल्दी हुआ है और इसमें सभी लोन देने वालों ने मिलकर काम किया है। सभी ने मिलकर कर्ज देने की रफ्तार कम की, जिससे ज़्यादा कर्ज लेने वालों की समस्या जल्दी काबू में आ गई। हालांकि, लंबे समय के लिए कुछ परेशानियां अब भी बनी हुई हैं। लेकिन अभी के हालात ऐसे हैं कि जो निवेशक कुछ समय के लिए पैसा लगाकर फायदा कमाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।

Also Read: Upcoming IPO: पैसे रखें तैयार, Hero MotoCorp की NBFC ला रही है आईपीओ, सेबी से मिली मंजूरी

किन कंपनियों में निवेश की सलाह?

कोटक इस समय कुछ खास माइक्रोफाइनेंस लेंडर्स को प्राथमिकता दे रहा है, जिनका वैल्यूएशन फिलहाल सस्ता है। इनमें बंधन बैंक (Bandhan Bank), उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh SFB) और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas SFB) शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement