facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए साल पर होटलों में अंतिम समय की बुकिंग बढ़ी, पर फूड डिलिवरी करने वाले गिग वर्कर्स के हड़ताल से दबाव

Advertisement

लक्जरी विला किराये पर दिलाने वाली कंपनी स्टेविस्टा को नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के दिन मिली बुकिंग का 25 से 28 फीसदी हिस्सा अंतिम दो से चार दिनों के बीच मिला है

Last Updated- December 30, 2025 | 10:51 PM IST
Hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

होटल और रिहायशी सुविधाओं में नए साल के मौके पर अंतिम समय में बुकिंग में तेजी देखी जा रही है। बड़े शहरों के आसपास ऐसा खासतौर पर देखने को मिल रहा है। इस बीच फूड डिलिवरी कारोबारों को गिग वर्कर्स की हड़ताल के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लक्जरी विला किराये पर दिलाने वाली कंपनी स्टेविस्टा को नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के दिन मिली बुकिंग का 25 से 28 फीसदी हिस्सा अंतिम दो से चार दिनों के बीच मिला है। बीते 72 घंटों में इसमें तेज इजाफा हुआ है। कंपनी के सह संस्थापक अमित दमानी के मुताबिक कमरों के किराये त्योहारी मौसम के आम किराये की तुलना में 30 से 45 फीसदी तक अधिक हैं। उनके मुताबिक अंतिम समय में सबसे अधिक मांग लोनावला, नाशिक, गोवा और कसौली जैसे क्षेत्रों से आ रही है।

दमानी ने कहा, ‘इन जगहों तक पहुंचाना आसान है यहां ग्रुप्स के ठहरने के लिए विला उपलब्ध हैं और भीड़ भरी पार्टियों के बजाय निजी रूप से नया साल मनाने का चलन भी बढ़ा है।’

ताज दमदमा लेक रिसॉर्ट ऐंड स्पा, गुरुग्राम में मांग उन अतिथियों पर केंद्रित है जो लंबी यात्रा पर गए बिना स्थान, प्रकृति और सोच-समझकर तैयार किए गए अनुभव चाहते हैं। कंपनी के एरिया डायरेक्टर ऑपरेशंस और महाप्रबंधक विनोद पांडे के मुताबिक स्वास्थ्य-केंद्रित अवकाश, निजी उत्सव अब प्रमुख कारक बन गए हैं, जो अवकाश के प्रति अधिक उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

अरैया होटलों में भी पूरे पोर्टफोलियो में अंतिम क्षण की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है, जहां नए साल की पूर्व संध्या और नए साल की अवधि के दौरान खोज और मांग के रुझान 6 प्रतिशत से 31 प्रतिशत तक बढ़े हैं। होटल चेन की संस्थापक और निदेशक अमृदा नायर ने कहा, ‘किनवानी हाउस अरैया में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। वहां मांग में 31 फीसदी तक तेजी है जबकि आलिया जंगल रिट्रीट और स्पॉ में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।’ इस होटल शृंखला में रोज का किराया औसतन 9 फीसदी तक बढ़ा है।

यह सिलसिला जहां होटल कारोबार के लिए फायदेमंद है वहीं भोजन कारोबार पर इसका बुरा असर हुआ है। दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पब के संस्थापक ने कहा कि नए साल के मौके पर ढेर सारे लोग शहर में नहीं हैं। इसका असर पब के कारोबार पर पड़ रहा है क्योंकि फूड डिलिवरी हमारे कारोबार का बड़ा हिस्सा नहीं है।

वाउ मोमो में भी क्रिसमस से ही स्टोर पर बिक्री अनुमान से कमजोर बनी हुई है। सालाना आधार पर भी उसकी वृद्धि धीमी है। इस क्विक सर्विस रेस्तरां के सह-संस्थापक सागर दरयानी ने कहा कि हमे कुछ वृद्धि नजर आ रही है लेकिन यह पिछले साल जैसी नहीं है। हालांकि उन्होंने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं और डाइन इन बिक्री बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

दरयानी ने कहा कि उनका स्टोर पूरी कोशिश कर रहा है कि सभी डिलिवरी 30 मिनट के भीतर पूरी कर दी जाएं और इसके लिए वे अपने स्टोर की टाइमिंग भी बदल रहे हैं।

इस बीच कोलकाता के आउटलेट फैब्रिका के क्रिएटिव डायरेक्टर नमन धनधानिया ने कहा कि उनका आउटलेट पूरी क्षमता से काम कर रहा है और इस अवधि में उन्हें राजस्व के 25 से 35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement