facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेपर इंडस्ट्री निकाय ने लागत से कम कीमत पर फाइबर पेपरबोर्ड के इंपोर्ट पर चिंता जताई

Advertisement

आईपीएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के अगस्त और सितंबर महीने में वीएफपी का आयात 30,000 टन प्रति माह से अधिक रहा जो कुल घरेलू मांग का 20 प्रतिशत से अधिक है।’’

Last Updated- November 28, 2024 | 6:32 AM IST
paper
Representative image

भारतीय कागज विनिर्माता संघ (आईपीएमए) ने चीन और चिली जैसे देशों से वर्जिन फाइबर पेपरबोर्ड के बढ़ते आयात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘कम लागत’ वाली आयात खेप स्थानीय उत्पादकों के निवेश को खतरे में डाल रही है।

आईपीएमए ने कहा कि मुख्य रूप से दवा, दैनिक उपभोग के सामान और सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले वर्जिन फाइबर पेपरबोर्ड (वीएफपी) का आयात चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में तीन गुना से अधिक बढ़कर 21,233 टन प्रति माह हो गया जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह औसत 6,337 टन प्रति माह था।

आईपीएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के अगस्त और सितंबर महीने में वीएफपी का आयात 30,000 टन प्रति माह से अधिक रहा जो कुल घरेलू मांग का 20 प्रतिशत से अधिक है।’’ आईपीएमए ने सरकार से घरेलू निर्माताओं के लिए प्रतिस्पर्धा के समान अवसर तैयार करने का आग्रह किया है।

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 6:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement