facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट से दूरी बना रहा प्राइवेट क्षेत्र

Advertisement

BHEL से कड़ी टक्कर मिलने के कारण थर्मल पावर उद्योग को बड़े कल पुर्जे मुहैया कराने वाली कंपनियों जैसे L&T और थर्मेक्स ने थर्मल पावर से अपने हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं

Last Updated- August 16, 2023 | 10:37 PM IST
Thermal power plant

निजी क्षेत्र की नामचीन कंपनियों की रुचि सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट में नहीं है, जो धीरे-धीरे विद्युत उत्पापद क्षेत्र का मानदंड बनता जा रहा है। इसके विपरीत सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बीएचईएल नई तकनीक में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है।

इस क्षेत्र में सरकारी कंपनी बीएचईएल से कड़ी टक्कर मिलने के कारण थर्मल पावर उद्योग को बड़े कल पुर्जे मुहैया कराने वाली कंपनियों जैसे लॉर्सन ऐंड टुर्बो और थर्मेक्स ने थर्मल पावर से अपने हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं। इन कंपनियों ने नई और उभरती तकनीक सुपर क्रिटिकल टेक्नॉलजी से दूरी बरतनी शुरू कर दी है। पारंपरिक थर्मल पावर की तुलना में सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट 20-30 फीसदी अधिक पानी पर समुचित ढंग से संचालित होते हैं और 20 फीसदी कम उत्सर्जन करते हैं। देश में सभी नए ऊर्जा प्लांट सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित हैं।

एलऐंडटी और थर्मेक्स ग्लोबल के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुपर क्रिटिकल खंड की निविदा के प्रति कम रुचि दिखाई है। दोनों ही कंपनियों ने कम रुचि दिखाने के पीछे पर्याप्त ऑर्डर नहीं होने को करार दिया।

थर्मेक्स के प्रबंध निदेशक (MD) व मुख्य कार्याधिकारी (CEO) आशीष भंडारी ने तिमाही परिणाम आने के बाद कहा था कि सुपर क्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट लंबी अवधि के हैं। कंपनी को एक बार या गिने चुने प्रोजेक्ट के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने और उन्हें प्रशिक्षित करना व्यावहारिक नहीं लगता है। हाल के वर्षों में थर्मेक्स ने अपना ध्यान हरित ऊर्जा अभियानों पर अधिक केंद्रित कर दिया है।

एलऐंडटी के प्रबंध निदेशक व सीईओ एसएन सुब्रमण्यन ने कहा था कि कंपनी की किसी भी सुपर क्रिटिकल अभियानों की निविदा में हिस्सा लेने की रुचि नहीं थी।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement