facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगाई की आंच में झुलसी रसोई: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल से रेस्टोरेंट मालिक बेहाल!

Advertisement

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट और चाय दुकानों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है

Last Updated- April 03, 2026 | 9:59 PM IST
Restaurant
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक दुकान में चाय के छोटे कप की कीमत 10 रुपये से 15 रुपये यानी सीधे 50 प्रतिशत बढ़ा दी है। हालांकि, उसने बड़े कप के दाम नहीं बदले हैं। कुछ उत्पादों की कीमतें बढ़ाना जबकि अन्य को जस का तस रखना, विक्रेता ने बेहद सतर्कता से यह बदलाव किया, जो कारोबार में बने रहने और अपनी लागत निकालने के लिए कियोस्क और रेस्टोरेंट मालिकों के सामान्य व्यवहार को दर्शाता है।

इस साल तीन महीने के भीतर ही चौथी बार मूल्य वृद्धि हुई है। ऐसे में बड़े कारोबारी संस्थान तो बढ़ी कीमतों को कुछ समय के लिए स्वयं वहन कर सकते हैं लेकिन छोटे प्रतिष्ठान लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएंगे। फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म पहले ही सिलेंडर की बढ़ी हुई लागत का हवाला देकर अपने यहां कीमतें बढ़ा चुके हैं।

उद्योग के अनुमानों के अनुसार, 2026-27 से असंगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी आधे से नीचे गिर सकती है, लेकिन 2027-28 में यह 47 प्रतिशत पर बनी रहेगी। तेल विपणन कंपनियों ने 1 अप्रैल से चार मेट्रो शहरों में एक वाणिज्यिक सिलिंडर पर 194 से 203 रुपये बढ़ाए हैं। युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक इन शहरों में सिलिंडर पर 338-363.5 रुपये तक बढ़ चुके हैं और दिसंबर 2025 की कीमतों की तुलना में इस वर्ष अब तक प्रति सिलिंडर लगभग 500 रुपये या उससे अधिक की वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़े अभी तक रेस्टोरेंट में मिलने वाले उत्पादों की कीमतों पर ईंधन मूल्य वृद्धि के किसी बड़े मुद्रास्फीति प्रभाव को नहीं दिखाते हैं, क्योंकि डेटा केवल फरवरी 2026 तक उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement