facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Steel Import: स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने की तैयारी

Advertisement

वाणिज्य मंत्रालय ने इस्पात मंत्रालय से आंकड़े मांगे; शुल्क बढ़ने से एमएसएमई पर प्रभाव की आशंका

Last Updated- December 09, 2024 | 10:39 PM IST
Vehicle companies protest against security duty on steel import, differences over self-reliance वाहन कंपनियों का स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क का विरोध, आत्मनिर्भरता को लेकर मतभेद

वाणिज्य मंत्रालय चुनिंदा स्टील उत्पादों पर सुरक्षा शुल्क लगाए जाने के अनुरोध पर गंभीरता से विचार कर रहा है। दरअसल इस्पात मंत्रालय ने चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान और अन्य देशों से अलॉय (मिश्र धातुओं) का आयात तेजी से बढ़ने के कारण यह शुल्क लगाने का अनुरोध किया है।

हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी शुल्क लगाने से स्टील के दामों में उछाल आ सकता है और ऐसे में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहलू पर विचार किया जा रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले व्यापार उपचार महानिदेशालय ) ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए इस्पात मंत्रालय से संबंधित आंकड़े मांगे हैं। उक्त अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम मसले का आकलन कर रहे हैं। एमएसएमई की अपनी चिंताएं हैं और यह निदेशालय इस पर भी नजर रख रहा है। हमने इस्पात मंत्रालय से आंकड़े मांगे हैं।’

सुरक्षा शुल्क अस्थायी शुल्क होता है जिसे संबंधित देश आयात बढ़ने पर घरेलू उद्योग को बचाने के लिए लगाता है। इस्पात मंत्रालय ने बीते महीने वाणिज्य मंत्रालय से समस्त फ्लैट स्टील उत्पाद मूल्य श्रृंखला पर दो साल के लिए 25 फीसदी सुरक्षा शुल्क लगाने का अनुरोध किया था।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement