facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सर्दी से खुदरा विक्रेताओं के चेहरे पर मुस्कान, दो अंकों की वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

सर्दियों के जल्दी आने से परिधान ब्रांडों को बिक्री बढ़ाने और दो अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।

Last Updated- November 27, 2025 | 10:20 AM IST
Diwali Shopping
Representative Image

परिधानों के खुदरा विक्रेता चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दो अंकों की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि सर्दियों के कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। परिधान ब्रांड ग्लोबल रिपब्लिक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी ध्रुव गर्ग ने हाल में आयोजित रिटेल इंडिया समिट ऐंड एक्सपो (राइज) के मौके पर बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस साल मनोबल काफी ज्यादा है क्योंकि सर्दी उम्मीद से पहले आ गई है। यह सीजन ज्यादा जोरदार होने की उम्मीद है। लोगों ने ऊपर से और कपड़े पहनना जल्द शुरू कर दिया है। इसलिए आने वाले महीने में मांग बढ़ने की उम्मीद है। हमें दो अंकों की वृद्धि हासिल होने की भी काफी उम्मीद है।’

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने के आसार हैं, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को छोड़कर, जहां इस सप्ताह तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है।

इसका मतलब यह है कि परिधानों के खुदरा विक्रेताओं के लिए नवंबर से जनवरी का समय पिछले साल की तुलना में ज्यादा जोरदार रहेगा। पिछले साल सर्दियों का सीजन छोटा था और इन महीनों में तापमान उम्मीद से ज्यादा रहा था।

लैकोस्टे इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी राजेश जैन ने कहा, ‘इस साल मौसम के अनुमान ने हमें अच्छे सीजन की उम्मीद जगाई है। कड़ी ठंड पड़ने वाली है और हम नवंबर से दो अंकों की अच्छी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ब्रांड ने इस साल नए स्टाइल और हैवी जैकेट के लिमिटेड कलेक्शन के साथ अपनी पेशकशों का भी विस्तार किया है।

वी-मार्ट रिटेल के प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने कहा, ‘सर्दियों के जल्दी आने और चुनाव खत्म होने से बिहार में भी वृद्धि होगी। अक्टूबर के दौरान हमें जो कुछ नरमी नजर आई थी, उसकी तुलना में हमें उम्मीद है कि नवंबर बहुत अच्छा रहेगा’

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement