facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन्फोसिस ने दिए आय में नरमी के संकेत

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इन्फोसिस का शुद्ध मुनाफा 11.7 फीसदी घटकर 7,033 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की आय 7.9 फीसदी बढ़कर 40,925 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- April 17, 2025 | 10:06 PM IST
Infosys q1 results
बिजनेस स्ट्रेंडर्ड हिन्दी

देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए पिछले एक दशक में सबसे कम आय वृद्धि का अनुमान लगाया है। महामारी के साल में उसने आय अनुमान जारी नहीं किया था। इन्फोसिस के कमजोर अनुमान से अमेरिकी शुल्क के मद्देनजर दुनिया भर में कारोबार को लेकर भारी अनिश्चितता का संकेत मिलता है। इन्फोसिस ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान खराब हालात में उसकी आय सपाट रह सकती है जबकि सबसे अच्छी स्थिति में आय 3 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

इन्फोसिस के मुख्य कार्याधिकारी सलिल पारेख ने आज कहा, ‘माहौल अनिश्चित है और ग्राहक पहले से ही खर्च करने में दबाव महसूस कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि हमने किसी भी परियोजना में कटौती या उसे रद्द होते नहीं देखा है मगर आगे के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए हमने यह अनुमान लगाया है।’

इन्फोसिस उन आईटी सेवा कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने आईटी खर्च में कटौती को लेकर आगाह किया है। इससे पहले एक्सेंचर ने अमेरिकी संघीय अनुबंधों के रद्द होने की चेतावनी दी थी, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और विप्रो ने चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक परिदृश्य की बात कही थी। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इन्फोसिस का शुद्ध मुनाफा 11.7 फीसदी घटकर 7,033 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की आय 7.9 फीसदी बढ़कर 40,925 करोड़ रुपये रही। ब्लूमबर्ग के अनुसार कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा मगर आय बाजार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.8 फीसदी और आय 6.1 फीसदी बढ़ी है।

हालांकि डॉलर और स्थिर मुद्रा के आधार पर पूरे वर्ष के लिए इन्फोसिस के नतीजे टीसीएस और विप्रो से थोड़े बेहतर हैं। डॉलर में इन्फोसिस की आय 3.9 फीसदी बढ़ी जबकि टीसीएस की आय में 3.8 फीसदी का इजाफा हुआ। विप्रो की आय लगातार दूसरे साल ऋणात्मक रही।
विप्रो की तरह ही इन्फोसिस भी इस साल आय बढ़ाने के लिए बड़े सौदों पर भरोसा कर रही है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इन्फोसिस के बड़े सौदों का कुल अनुबंध मूल्य 2.6 अरब डॉलर रहा। जब पारेख से यह पूछा गया कि क्या अब चुनौतियों को देखते हुए बड़े सौदों के पूरा होने में वक्त लगेगा? तो उन्होंने कहा कि ग्राहक अक्सर बड़े खर्च वाले सौदों को प्राथमिकता देते हैं और वे जल्दी तय होते हैं।

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इन्फोसिस का परिचालन

मार्जिन 0.9 फीसदी बढ़कर 21 फीसदी रहा। इस बीच इन्फोसिस ने दो कंपनियों के अधिग्रहण की भी घोषणा की। कंपनी ने अमेरिका की एमआरई कंसल्टिंग को 3.6 करोड़ डॉलर और ऑस्ट्रेलिया मुख्यालय वाली साइबर सुरक्षा फर्म मिसिंग लिंक को 9.8 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में खरीदने की घोषणा की।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement