facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT कंपनी पर्सिस्टेंट का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 10:42 PM IST
Rs.2000 note
Shutter Stock

वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में IT सेवा कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25.1 प्रतिशत तक बढ़कर 151.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को मार्च तिमाही में मुख्य सेगमेंटों में शानदार वृद्धि की वजह से मदद मिली।

कंपनी द्वारा नियामक को भेजी जानकारी में कहा गया है कि तिमाही में राजस्व 37.6 प्रतिशत बढ़कर 2,254.4 करोड़ रुपये रहा। यह ब्लूमबर्ग के 2,253.9 करोड़ रुपये के अनुमान के अनुरूप है, लेकिन शुद्ध लाभ 268.8 करोड़ रुपये के अनुमान की तुलना में कुछ कम रहा। कंपनी का राजस्व तिमाही आधार पर 3.8 प्रतिशत बढ़ा।

सॉफ्टवेयर, हाई टेक्नोलॉजी, और उभरते उद्योगों से राजस्व चौथी तिमाही में 48.5 प्रतिशत बढ़ गया। बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा (BFSI) राजस्व 26 प्रतिशत बढ़ा और इस पर अमेरिका तथा यूरोप में बैंकिंग संकट का प्रभाव दिखा। कंपनी के लिए अन्य प्रमुख सेगमेंट हेल्थकेयर ऐंड लाइफ साइंस में सालाना आधार पर 20.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में ऑर्डर बुकिंग कुल अनुबंध वैल्यू (TCV) में 42.16 करोड़ डॉलर और सालाना अनुबंध वैल्यू (ACV) संदर्भ में 31.04 करोड़ डॉलर पर दर्ज की गई। तिमाही में एबिटा मार्जिन 15.37 प्रतिशत पर सपाट बना रहा।

Also Read: FBB बना टेलीकॉम कंपनियों की जंग का नया अखाड़ा, Jio ने पेश किया प्लान, अब Airtel पर टिकी नजरें

पुणे की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 921 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पूर्ववर्ती वर्ष के 690.3 करोड़ रुपये की तुलना में 33.4 प्रतिशत की वृद्धि है। सालाना राजस्व 46.2 फीसदी बढ़कर 8,350.6 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2022 में 5,710.7 करोड़ रुपये था। कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) संदर्भ में, कंपनी का सालाना रालस्व पहली बार 1 अरब डॉलर के पार पहुंचा।

पर्सिस्टेंट के मुख्य कार्या​धिकारी एवं कार्यकारी निदेशक संदीप कालरा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2023 पर्सिस्टेंट के लिए शानदार रहा, क्योंकि हमने कई प्रमुख सफलताएं हासिल कीं। इनमें 1 अरब डॉलर का सालाना राजस्व और NSE के तीन मुख्य सूचकांकों में कंपनी के शामिल होने जैसी सफलताएं मुख्य रूप से शामिल थीं।’

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement