facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jet Airways: NCLAT ने दिया जेट एयरवेज का स्वामित्व जालान कंसोर्टियम को देने का निर्देश, NCLT का फैसला बरकरार

Advertisement

अपील पंचाट के इस निर्णय के साथ ही जालान कालरॉक कंसोर्टियम द्वारा जेट एयरवेज के अधिग्रहण के खिलाफ दायर याचिका भी खारिज कर दी गई।

Last Updated- March 12, 2024 | 11:12 PM IST
Jet Airways: NCLAT directs to hand over ownership of Jet Airways to Jalan Consortium, NCLT decision upheld Jet Airways: NCLAT ने दिया जेट एयरवेज का स्वामित्व जालान कंसोर्टियम को देने का निर्देश, NCLT का फैसला बरकरार

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट (NCLAT) ने ठप पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज का स्वामित्व कंपनी के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान कालरॉक कंसोर्टियम ( Jalan Kalrock Consortium- JKC) को सौंपने की आज मंजूरी दे दी। अपील पंचाट ने पिछले साल राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (NCLT) के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें पंचाट ने जालान कालरॉक कंसोर्टियम को जेट एयरवेज का मालिकाना हक सौंपने की अनुमति दी थी।

अपील पंचाट के इस निर्णय के साथ ही जालान कालरॉक कंसोर्टियम द्वारा जेट एयरवेज के अधिग्रहण के खिलाफ दायर याचिका भी खारिज कर दी गई।

पंचाट ने ऋणदाताओं को 90 दिन में पूरा स्वामित्व हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है और कंसोर्टियम को इस अवधि के दौरान विमान परिचालन का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा अपील पंचाट ने जेट एयरवेज के ऋणदाताओं को परफॉर्मेंस बैंक गारंटी के रूप में समूह की तरफ से दिए गए 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

जेट एयरवेज को कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थान और सफल बोली लगाने वाले जालान कालरॉक गठजोड़ (जेकेसी) के बीच बंद पड़ी विमानन कंपनी के प्रबंधन हस्तांतरण को लेकर एक साल से अधिक समय से कानूनी विवाद चल रहा है। इससे पहले कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement