facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Bank के Q3 नतीजों में मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़कर 2,792 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि शुद्ध ब्याज आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है।

Last Updated- January 21, 2023 | 3:22 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एकल आधार पर लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 2,792 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि शुद्ध ब्याज आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,131 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 11,099 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 8,260 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 30 प्रतिशत बढ़कर 5,653 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2021 की तिमाही में यह 4,334 करोड़ रुपये थी। बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.4 प्रतिशत रहा।

दिसंबर 2022 की तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 1.90 प्रतिशत रह गईं जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 2.71 प्रतिशत थी।

बैंक का शुद्ध एनपीए की स्थिति भी सुधरकर 0.43 प्रतिशत पर आ गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 0.79 प्रतिशत थी।

पिछली तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 19.66 प्रतिशत रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 21.29 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 21, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement