facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Leo India के दोहरी रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद, 40 से ज्यादा नए ब्रांड किए शामिल

Advertisement

सीईओ अमितेश राव बोले, इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ से 100 फीसदी बेहतर रहेगा प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांडों पर फोकस

Last Updated- May 26, 2025 | 7:09 AM IST
Leo India

पब्लिसिस ग्रुप (पहले लियो बर्नेट इंडिया) के अधीन विज्ञापन एजेंसी लियो इंडिया को इस साल उद्योग की औसत वृद्धि के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। लियो दक्षिण एशिया के मुख्य कार्य अधिकारी अमितेश राव ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘हम आमदनी और काम की क्षमता तथा इसे करने वाली प्रतिभा दोनों के लिहाज से उद्योग की औसत वृद्धि के मुकाबले 100 फीसदी आगे रहने वाले हैं।’

देंत्सुई4एम डिजिटल रिपोर्ट 2025 के मुताबिक भारत के विज्ञापन उद्योग के साल 2025 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है जो साल के अंत तक 1.1 लाख करोड़ रुपये के बाजार तक पहुंच जाएगा और इसमें डिजिटल सेगमेंट की बड़ी भूमिका रहेगी।

कहा जा रहा है कि पिछले 15 महीनों में लियो इंडिया ने 40 से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है और खबरों के मुताबिक इनमें फाइजर, श्रीराम फाइनैंस और नेस्ले जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने पिछले साल पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र (मेना), दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और यूरोप की विभिन्न कंपनियों से भी काम हासिल किया है।

Also Read: स्टील की चमक लौट रही है, विस्तार की रफ्तार तेज करेंगे: जयंत आचार्य, JSW स्टील

राव ने कहा कि कंपनी ने मौजूदा ग्राहकों के साथ काम करके अपना दायरा बढ़ाया है। वह कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ भी बातचीत कर रही है जो भारत में प्रवेश करना या विस्तार चाहते हैं। इसके अलावा कंपनी कई राष्ट्रीय ब्रांडों के संपर्क में भी है ताकि अपने ग्राहक आधार का और विस्तार किया जा सके।

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 7:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement