facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First के पट्टेदारों ने किया दिवालिया अर्जी का विरोध, NCLT ने फैसला सुरक्षित रखा

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 12:04 AM IST
Go First

संकटग्रस्त विमानन कंपनी गो फर्स्ट के पट्टेदारों ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में इसके परिचालकों की ऋण शोधन अक्षमता याचिका का विरोध किया है। NCLT ने आज दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद इस मामले पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

Go First का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज क्रिष्ण कौल ने NCLT को बताया कि याचिका दायर करने तक उन्होंने अपने वित्तीय ऋणदाताओं को भुगतान जारी रखा था और किसी तरह की चूक नहीं की थी।

कौल ने NCLT के समक्ष कहा कि विमानन कंपनी की 54 उड़ानों में 26 अब भी परिचालन में हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इन उड़ानों का परिचालन करने में सक्षम हैं और परिचालन जारी रखने के लिए वेतन सहित ईंधन, विमानों के उतरने की जगह और अन्य मदों के लिए भी रकम का भुगतान कर रहे हैं।’

नकदी की कमी के बाद वाडिया नियंत्रित गो फर्स्ट ने मंगववार को स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की थी। इस विमानन कंपनी ने इस स्थिति के लिए विमान इंजन बनाने वाली कंपनी प्रैट ऐंड व्हिटनी को जिम्मेदार ठहराया। गो फर्स्ट ने मंगलवार को सभी उड़ानें रद्द कर दीं।

अपनी याचिका में कंपनी ने यह भी कहा कि उसने पिछले 30 दिनों में 4,118 उड़ानें रद्द की हैं जिनसे 77,500 यात्री प्रभावित हुए। कौल ने NCLT के समक्ष कहा कि ऋण शोधन अक्षमता याचिका का मकसद कंपनी को दोबारा मजबूत करना है। उन्होंने न्यायाधिकरण से किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से मोरेटोरियम दिए जाने की मांग की।

गो फर्स्ट के पट्टेदारों का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कठपलिया ने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलें सुने बिना गो फर्स्ट मोरेटोरियम की गुहार नहीं लगा सकती। इस विमानन कंपनी के पट्टेदारों में एसएमबीसी कैपिटल एविएशन, जीएल, सीडीबी एविएशन कंपनी और एमएसपीएल शामिल हैं। कठपलिया ने तर्क दिया कि आईबीसी के तहत अंतरिम मोरेटोरियम का कोई प्रावधान नहीं है।

उन्होंने तर्क दिया कि मोरेटोरियम से विमानन कंपनी को कोई फायदा नहीं होगा और इससे उसकी लागत और बढ़ जाएगी क्योंकि विमानों का इस्तेमाल नहीं करने पर भी शुल्कों का भुगतान करना होगा। कठपलिया ने कहा, ‘अगर वाडिया समूह विमानन कंपनी का प्रबंधन नहीं कर सकते तो अंतिरम समाधान पेशेवर क्या करेंगे? वे प्रैट ऐंड व्हिटनी से कैसे कानूनी लड़ाई लड़ पाएंगे?’

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement